फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam says Kishore Kumar Alka Yagnik Shreya Ghoshal singers have not awarded Padma shri yet

Sonu Nigam: पद्म पुरस्कारों पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, बोले- किशोर दा और अलका जी को अब तक पद्मश्री नहीं मिला

Mon, 27 Jan 2025 10:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Jan 2025 10:08 AM IST
सार

इस वर्ष शारदा सिन्हा और अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, अब सोनू निगम ने इन पुरस्कारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किशोर कुमार और अलका याग्निक को पद्मश्री नहीं मिला।

विज्ञापन
Sonu Nigam says Kishore Kumar Alka Yagnik Shreya Ghoshal singers have not awarded Padma shri yet
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की, जिसमें 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। अब मशहूर गायक सोनू निगम ने बताया कि कैसे संगीत उद्योग के कुछ दिग्गजों को अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है। पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा के कुछ घंटे बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। गायकों में बिहार की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि अरिजीत सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सोनू निगम का पोस्ट
सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत और इसके पद्म पुरस्कार विजेता।” उन्होंने कहा, “दो गायकों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। उनमें से एक सिर्फ पद्मश्री पुरस्कार तक ही सीमित रहे- मोहम्मद रफी साहब और दूसरे जिन्हें पद्मश्री भी नहीं मिला- किशोर कुमार जी। आजकल मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं, लेकिन जीवित लोगों में भी अलका याग्निक जैसी हस्तियां हैं, जिनका इतना लंबा और अभूतपूर्व करियर रहा है, फिर भी उन्हें वैसा सम्मान नहीं मिला। श्रेया घोषाल, जो इतने लंबे समय से अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं, वे भी सम्मान की हकदार हैं। सुनिधि चौहान, जिन्होंने अपनी अनूठी आवाज से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है, उन्हें भी अभी तक कुछ नहीं मिला।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलता है ये पुरस्कार
सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में भी जाने जाने वाले ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। समिति की सिफारिशें प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजी जाती हैं।

विज्ञापन

सोनू निगम का करियर
वहीं सोनू निगम के करियर की बात करें तो उन्हें "मॉडर्न रफी" के नाम से भी जाना जाता है। सोनू के नाम कई पुरस्कार हैं। उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिंदी और कन्नड़ के अलावा, उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में गाने गाए हैं। सोनू निगम ने टीवी धारावाहिक तलाश (1992) के गाने हम तो छैला बन गए से अपने करियर की शुरुआत की और मैं हूं ना, मेरे हाथ में, मैं अगर कहूं, कभी अलविदा ना कहना और जाने नहीं देंगे तुझे जैसे हिट ट्रैक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed