सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor Raghava Lawrence Enters Politics Posts A Video Asking Fans About His Decision

फैंस पर टिकेगा फैसला! राघव लॉरेंस ने की राजनीति में एंट्री, जनता की मांगी राय; क्या TVK में शामिल होंगे एक्टर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 12 Jun 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Raghava Lawrence: साउथ फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता और डांसर राघव लॉरेंस अब राजनीति में कदम रखने को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Actor Raghava Lawrence Enters Politics Posts A Video Asking Fans About His Decision
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर से पॉलिटिशयन बनने वाले थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर और डांसर राघव लॉरेंस भी राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। जानिए क्यों चर्चाओं में हैं राघव लॉरेंस 

राघव के पोस्ट से मची हलचल
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि वह तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, यह चर्चा तब तेज हुई जब अभिनेता थलापति विजय ने इस सीट को खाली करने का फैसला लिया। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि राघव लॉरेंस इस सीट से राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राघव लॉरेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह राजनीति में आएंगे। उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद न तो पैसे कमाना है और न ही कोई पद पाना।
विज्ञापन


समाज की सेवा करना चाहते हैं राघव
उनका कहना है कि अगर कोई ऐसा इंसान, जिस पर उन्हें भरोसा है और जिससे वे जुड़े हुए हैं, राजनीति में आता है, तो वह उसके साथ खड़े होकर समाज की सेवा करना चाहते हैं- वो भी बड़े स्तर पर।

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज हालात ऐसे हो गए हैं कि मुझे राजनीति में कदम रखना पड़ रहा है।’ लॉरेंस ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक खास लाइन से की- ‘अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाओ, बिना किसी उम्मीद के।’ साथ ही उन्होंने लोगों से सलाह और मार्गदर्शन भी मांगा।

Actor Raghava Lawrence Enters Politics Posts A Video Asking Fans About His Decision
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया

राघव ने जनता से मांगी सलाह 
इसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे लॉरेंस ने 18 मिनट का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि जब रजनीकांत ने राजनीति में नहीं आने का फैसला लिया था, तो उन्हें काफी दुख हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार अपनी मां से राजनीति में आने की इजाजत मांगी, लेकिन हर बार मां ने मना कर दिया।

लेकिन बाद में, जब विजय ने तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत हासिल की, तो उनकी मां की सोच बदली और आखिरकार उन्होंने राजनीति में आने के लिए हां कर दी।

वीडियो शेयर करते हुए लॉरेंस ने लिखा, ‘अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाओ। वीडियो देखने के बाद अपनी सलाह जरूर दें। अगर आप ‘ना’ कहेंगे, तो मैं राजनीति में नहीं आऊंगा और समाज सेवा करता रहूंगा। लेकिन अगर आप ‘हां’ कहेंगे, तो मैं राजनीति में आने के लिए तैयार हूं। जल्द ही बताऊंगा कि कब और किसके साथ इस सफर की शुरुआत करूंगा।’

TVK के साथ जोड़ा जा रहा नाम 
उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कई लोग चाहते हैं कि वह विजय की पार्टी ‘तमिळगा वेत्री कझगम (TVK)’ से जुड़ें। हालांकि, अभी तक राघव लॉरेंस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस और राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर काफी हलचल है।

ये भी पढ़ें- Alpha Movie: 'अल्फा' के नए पोस्टर पर बवाल! सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया ‘ड्यून’ की कॉपी, जमकर हुई ट्रोलिंग

Actor Raghava Lawrence Enters Politics Posts A Video Asking Fans About His Decision
राघव लॉरेंस और विजय - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के साथ समाजसेवी हैं राघव
राघव लॉरेंस सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है, जिसकी वजह से उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में अगर वह राजनीति में आते हैं, तो यह उनके करियर का एक नया और दिलचस्प मोड़ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed