फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Anandhi Ajay Cries After All Her Scenes Are Removed From Vijay Jana Nayagan

Jana Nayagan: 'जन नायकन' देखकर रोईं अभिनेत्री आनंदी, मेकर्स से की यह शिकायत; समर्थन में आए यूजर्स

Fri, 24 Jul 2026 04:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 24 Jul 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Actress Anandhi Ajay Cries After All Her Scenes Are Removed From Vijay Jana Nayagan
आनंदी, जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रो रही हैं। उन्हें पता चला कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' से उनके सीन हटा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आनंदी रोते हुए बता रही हैं कि उन्होंने एक ऐसा मौका गंवा दिया, जिसे वह अपने करियर के लिए अहम मानती थीं।
विज्ञापन


एक साल से थीं फिल्म का हिस्सा
आनंदी के मुताबिक, वह लगभग एक साल से फिल्म 'जन नायकन' से जुड़ी हुई थीं। वह विजय के साथ स्क्रीन शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उनका यह रिएक्शन तब आया, जब 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की।
विज्ञापन

Actress Anandhi Ajay Cries After All Her Scenes Are Removed From Vijay Jana Nayagan
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के नहीं मिलेगा फिल्म का करने का मौका
वीडियो में तमिल भाषा में बात करते हुए आनंदी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म के फाइनल कट से उनके हिस्से हटा दिए गए हैं, तो उनका दिल टूट गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शायद विजय के साथ काम करने का दोबारा मौका न मिले, क्योंकि माना जा रहा है कि 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म है।

Actress Anandhi Ajay Cries After All Her Scenes Are Removed From Vijay Jana Nayagan
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दिया आनंदी का साथ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा 'तुम्हें जल्द ही एक बहुत अच्छा लीड रोल मिलेगा, सब कुछ किसी वजह से होता है, पॉजिटिव रहो।' दूसरे ने कमेंट किया, 'यह सुनकर बहुत बुरा लगा, लेकिन चिंता मत करो, तुम्हें कुछ अच्छा जरूर मिलेगा।' तीसरे ने कहा, 'चिंता मत करो, तुम इससे बेहतर की हकदार हो, हिम्मत बनाए रखो।'


विज्ञापन

आनंदी का काम
आनंदी ने तमिल टीवी इंडस्ट्री में 'कार्तिकाई पेंगल', 'यमुना', 'काना कानुम कालंगल' और 'कल्लीकट्टू पल्लीकूडम' जैसे शो में काम करके अपना करियर बनाया है। एक्टिंग के अलावा, वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने 'डांस जोड़ी डांस 3.0', 'जोड़ी नंबर 1' (सीजन 6 और 7) और 'मानाडा मायिलाडा' (सीजन 7) जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anandhi Ajay (@anandhi_offl)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed