फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda got training for Ranabaali learn Horse riding knives guns

Ranabaali: घुड़सवारी, चाकू और बंदूक चलाना सीखा, 'रणबाली' के लिए विजय देवरकोंडा ने ली सख्त ट्रेनिंग

Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

Vijay Deverakonda: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म में अपने किरदार में असर लाने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग ली है। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनका किरदार असली लगे।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda got training for Ranabaali learn Horse riding knives guns
रणबाली - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' के रोल के लिए अपने करियर की सबसे मुश्किल तैयारी की है। कई महीनों तक अलग-अलग तरह की स्किल्स सीखने के बाद, एक्टर ने जबरदस्त ट्रेनिंग की, ताकि हर एक्शन सीन असली लगे। उनका ट्रांसफॉर्मेशन आम फिटनेस रूटीन से कहीं आगे था। उनकी तैयारी इस तरह से की गई थी ताकि हर सीन स्क्रीन पर असली लगे।
विज्ञापन

Vijay Deverakonda got training for Ranabaali learn Horse riding knives guns
रणबाली - फोटो : एक्स
विजय ने ली ट्रेनिंग
इंडिया टुडे ने फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा 'इस रोल के लिए विजय ने खुद को तैयारी के एक लंबे और मुश्किल प्रोसेस में पूरी तरह झोंक दिया। उन्होंने घुड़सवारी के मुश्किल सेशन किए। साथ ही, उन्होंने हथियार चलाना, फायरआर्म्स का इस्तेमाल करना और घोड़े पर बैठकर नकली गोलीबारी के बीच एक्शन करना भी सीखा।'

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda got training for Ranabaali learn Horse riding knives guns
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
चाकू चलाने की ट्रेनिंग ली
सूत्र ने आगे कहा, 'फिल्म के लिए विजय ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया। उन्होंने बॉडीबिल्डिंग की और चाकू से लड़ने की ट्रेनिंग ली। तैयारी का हर पहलू सिर्फ अलग-अलग स्किल्स सिखाने के लिए नहीं, बल्कि विजय को उस किरदार में पूरी तरह ढालने के लिए था, ताकि स्क्रीन पर हर एक्शन सही लगे।'
विज्ञापन

Vijay Deverakonda got training for Ranabaali learn Horse riding knives guns
रणबाली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विजय देवरकोंडा का वर्क फ्रंट
विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' फैंस को उत्साहित कर रही है। यह इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। राहुल सांकृत्यायन   के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। इसके बाद विजय 'राउडी जनार्दन' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed