सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun gives advice to brother Allu Sirish about marriage praise Nayanika Reddy

अल्लू अर्जुन ने शादी को लेकर छोटे भाई को दी यह सलाह, सिरीश ने पत्नी की गिनाई कई खूबियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 12 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Allu Sirish: अल्लू सिरीश ने शादी के बाद मीडिया से बात की है। उन्होंने अपनी पार्टनर के बारे में कई बातें बताई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई को लेकर एक खास बात कही है।

Allu Arjun gives advice to brother Allu Sirish about marriage praise Nayanika Reddy
परिवार के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार

'पुष्पा' अभिनेता अल्लू अर्जुन के छोटे भाई, अल्लू सिरीश ने हाल ही में अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 6 मार्च को अपनी पार्टनर नयनिका रेड्डी से शादी कर ली। अपनी शादी के बाद, सिरीश ने अपनी पत्नी के साथ शादीशुदा जिंदगी के इस नए दौर के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई ने शादी को लेकर उनको कौन सी सलाह दी?
Trending Videos

सिरीश ने बताई नयनिका की खास बात
जब अल्लू सिरीश से पूछा गया कि वह नयनिका से कौन सी एक खूबी सीखना चाहते हैं, तो उन्होंने एचटी से बातचीत में कहा 'वह (नयनिका) लोगों को पहचानने में ज्यादा माहिर हैं। वह हर चीज को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। मुझे लगता है कि एक्टर अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन वह ज्यादा प्रैक्टिकल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun gives advice to brother Allu Sirish about marriage praise Nayanika Reddy
परिवार के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
आगे बढ़ने की बढ़ी भूख
उन्होंने यह भी कहा, 'जब मैं अकेला था, तो इस बात का कोई दबाव नहीं था कि मैं कितना कमाता हूं या क्या करता हूं, लेकिन अब जब मैंने किसी दूसरे इंसान की जिम्मेदारी ले ली है, तो मुझे सच में अब और ज्यादा मेहनत करनी होगी। मेरे अंदर आगे बढ़ने की चाहत और भूख अंदर से और बढ़ गई है।'

अल्लू अर्जुन ने दी सलाह
उनसे पूछा गया कि अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उन्हें शादी को लेकर कौन सी सलाह दी? इस पर सिरीश ने जवाब दिया 'उन्होंने मुझसे कहा कि यह सुनिश्चित करो कि तुम इन पलों का आनंद लोगे।'

मुन्नाभाई MBBS से रातों-रात चर्चा में आई यह एक्ट्रेस, अचानक क्यों हुई गायब? जानें अब क्या करती हैं मुमैत खान

खास थी शादी की तारीख
अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने 6 मार्च, 2026 को हैदराबाद में शादी की। यह तारीख परिवार के लिए खास थी, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की शादी की सालगिरह के दिन ही पड़ी थी। 
इस जोड़े ने 2 मार्च को अल्लू स्टूडियोज में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, चिरंजीवी, राम चरण और कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed