Lissy Lakshmi: कौन हैं लिजी लक्ष्मी? क्यों चर्चा में आईं और क्या है प्रियदर्शन से रिश्ता? यहां जानें सारे जवाब
Lissy Lakshmi And Priyadarshan: लिजी लक्ष्मी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। जानिए कौन हैं लिजी लक्ष्मी और क्यों हैं चर्चाओं में? जानिए उनसे जुड़ी सारी जानकारी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1982 में की करियर की शुरुआत
केरल के कोच्चि में जन्मीं लिजी लक्ष्मी एक मलयालम अभिनेत्री हैं। वो 80 के दशक की कई मलयालम फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लिजी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म ‘इथिरी नेरम ओथिरी कार्यम’ से की थी। हालांकि, उनकी यादगार फिल्मों में ‘ओदारुथम्मावा आलारियम’, 'मुथारामकुन्नू पी.ओ.', ‘बोइंग बोइंग’, ‘थलावट्टम’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
एक हिंदी फिल्म में भी किया काम
मलयालम फिल्मों के अलावा लिजी ने कुछ तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। तमिल सिनेमा में उन्होंने कमल हासन की ‘विक्रम’ से शुरुआत की थी। जबकि हिंदी में उन्होंने सिर्फ ‘सागर’ फिल्म में काम किया है। लिजी ने अपने करियर में मोहनलाल और ममूटी जैसे मलयालम सिनेमा के दिग्गजों के साथ भी काम किया है।
प्रियदर्शन से शादी के लिए बदला धर्म
पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक अभिनेत्री के अलावा लिजी प्रियदर्शन की पत्नी के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। प्रियदर्शन और लिजी ने अफेयर के बाद साल 1990 में शादी की थी। शादी के बाद लिजी ने एक्टिंग छोड़ दी थी। शादी के लिए उन्होंने लिजी से अपना नाम लक्ष्मी कर लिया था और बेटे सिद्धार्थ के जन्म के बाद कैथेलिक धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। लिजी और प्रियदर्शन की ही बेटी हैं 'लोका: चैप्टर 1' की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन।
शादी के 26 साल बाद हुआ प्रियदर्शन से तलाक
24 साल की शादी के बाद साल 2014 में लिजी ने प्रियदर्शन से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। इसके बाद साल 2016 में दोनों की 26 साल की शादी टूट गई। इसके बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे।
इस वजह से टूटी कपल की शादी
एक पुराने इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने शादी टूटने की वजह ईगो को बताया था। उन्होंने कहा था कि हमारे फैमिली प्रॉब्लम की सिर्फ एक वजह थी ईगो। मैं कंजर्वेटिव फैमिली में पला हूं, मेरे दिमाग में औरत का मॉडल मेरी मां है।
शादी के बाद पार्टनर से वैसा ही होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए जैसी मां है, क्योंकि वो अलग जनरेशन की है। मेरे पैरेंट्स लिसी को मेरी बहन से ज्यादा चाहते थे। कई साल तक मैं जन्नत में रह रहा था, अब हम अलग हैं। लेकिन मेरा चेन्नई वाला घर आज भी प्रियदर्शन-लिजी नाम का है। मुझे पता है, जो भी हो गया, वो मुझे अभी भी रिस्पेक्ट करती है। बस ईगो की प्रॉब्लम थी।
लिजी और प्रियदर्शन के फिर से साथ आने की चर्चाएं
शादी टूटने के 10 साल बाद अब लिजी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वजह है 10 साल बाद लिजी और प्रियदर्शन के फिर एक साथ आने की खबरें। पिछले साल दिसंबर में एक शादी कार्यक्रम में लिजी और प्रियदर्शन को साथ में देखा गया था। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों फिर से साथ हो गए हैं।
इसके बाद अभी बीते दिनों लिजी ने ‘पैट्रियट’ के वॉइस रिकॉर्डिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की। इसमे लिजी और प्रियदर्शन साथ में अभिनेता ममूटी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही अब प्रियदर्शन और लिजी के शादी टूटने के लगभग 10 साल बाद फिर से साथ आने की चर्चाएं जोरों पर हैं।