फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Baahubali completed nine years of its release Tamannaah Bhatia shared behind the scenes photos

Baahubali: बाहुबली की रिलीज को नौ साल हुए पूरे, तमन्ना भाटिया ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें

Wed, 10 Jul 2024 02:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Jul 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
Baahubali completed nine years of its release Tamannaah Bhatia shared behind the scenes photos
बाहुबली- द बिगिनिंग - फोटो : यूट्यूब
फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने भारतीय सिनेमा की दिशा बदलकर रख दी थी। नौ साल पहले आज ही के दिन इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। दक्षिण के साथ फिल्म को हिंदी पट्टी में भी भरपूर प्यार मिला था। फिल्म प्रभास के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती जैसे सितारे नजर आए थे। 
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की शूटिंग, सेट से सामने आई अभिनेत्री की झलक
विज्ञापन


बाहुबली की रिलीज को नौ साल पूरे
इस फिल्म की रिलीज के नौ साल पूरा होने की खुशी में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने आज (10 जुलाई) इंस्टाग्राम पर एसएस राजामौली की फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें शेयर कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमन्ना ने साझा कीं तस्वीरें
इन तस्वीरें के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "9 साल पहले एस एस राजामौली सर के साथ काम करने का मेरा सपना सच हुआ था। अद्भुत कलाकारों और क्रू के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनना न केवल मजेदार था, बल्कि इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिला।" साथ ही, उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि इस शानदार फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के सौभाग्य को वह हमेशा संजो कर रखेंगी और दर्शकों के प्यार के लिए हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)



ब्लॉकबस्टर रहीं दोनों फिल्में
साझा की गईं तस्वीरों में अभिनेत्री शूटिंग के दौरान प्रभास व क्रू के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। बाहुबली फ्रेंचाइजी की बात करें तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह देश की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों भागों ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में सफलता के झंडे गाड़े हैं। फिल्म का पहला भाग 2015 में और दूसरा 2017 में रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था।
IIFM Nominations: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 का नामांकन जारी, देखें पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed