फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Baahubali - The Eternal War Part 1 Teaser after Epic Prabhas SS rajamouli Ishan Shukla set for animated turn

एपिक के बाद अब एनिमेटेड वर्जन में आगे बढ़ेगी ‘बाहुबली’ की कहानी, रिलीज हुआ 'बाहुबली द इटरनल वॉर' का टीजर

Wed, 05 Nov 2025 12:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Nov 2025 12:21 AM IST
सार

Baahubali-The Eternal War Teaser: नई 3डी एनिमेटेड फिल्म 'बाहुबली द इटरनल वॉर' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। ईशान शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म लोकप्रिय 'बाहुबली' की एनिमेड फिल्म है।

विज्ञापन
Baahubali - The Eternal War Part 1 Teaser after Epic Prabhas SS rajamouli Ishan Shukla set for animated turn
'बाहुबली द इटरनल वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की ‘बाहुबली’ फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। हाल ही में इसके दोनों भागों को मिलाकर ‘बाहुबली द एपिक’ के नाम से रिलीज किया गया, जो सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। अब ‘बाहुबली’ की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मंगलवार को निर्माताओं ने ‘बाहुबली द इटरनल वॉर’ नाम की एक एनिमेटेड फिल्म का टीजर रिलीज किया, जो इस फ्रैंचाइजी की कहानी को एनिमेशन के जरिए आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

‘बाहुबली द इटरनल वॉर’ का टीजर
इस एनिमेटेड फिल्म को ईशान शुक्ला ने बनाया है, जो ‘स्टार वार्स: विजन्स’ और ‘द बैंडिट्स ऑफ गोलक’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। टीजर में ‘बाहुबली’ की मूल कहानी की झलक दिखाई गई है, जो इंद्रा और बाहुबली के बीच की कहानी को आगे बढ़ाती है। टीजर से लगता है कि यह फिल्म बाहुबली की शिव भक्ति पर आधारित होगी और इसमें ब्रह्मांड से जुड़े नए तत्व भी दिखाए जाएंगे। यह फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज का पहला एनिमेटेड हिस्सा है।

क्या यह फिल्म में खास?
‘बाहुबली - द इटरनल वॉर’ की कहानी ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘द कन्क्लूजन’ से अलग समय और नजरिए पर आधारित है। यह अमरेंद्र बाहुबली की विरासत को नए तरीके से दिखाएगी। यह एक 3डी एनिमेटेड फिल्म है। राजामौली ने एनिमेशन डायरेक्टर ईशान शुक्ला के साथ मिलकर इस कहानी को अनोखे अंदाज में पेश किया है।
 
विज्ञापन

महंगी एनिमेटेड फिल्म
राजामौली ने खुलासा किया कि इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है, जिसे बनाने में ढाई साल लगे। प्रभास भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 2 मिनट 27 सेकंड के टीजर में शानदार एनिमेशन देखने को मिला। यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed