फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bhushan Kumar Prasanth Varma and RishabShetty attend Jai Hanuman Grand Muhurat Puja held at Anjanadri

अंजनाद्री में पूजा मुहूर्त के साथ हुई 'जय हनुमान' की शुरुआत; ऋषभ शेट्टी से प्रशांत वर्मा तक ये सेलेब हुए शामिल

Sun, 22 Feb 2026 03:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Feb 2026 03:59 PM IST
सार

Jai Hanuman Movie: तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब इसका दूसरा पार्ट 'जय हनुमान' आ रहा है, जिसकी आधिकारिक शुरुआत पूजा मुहूर्त के साथ हो चुकी है।

विज्ञापन
Bhushan Kumar Prasanth Varma and RishabShetty attend Jai Hanuman Grand Muhurat Puja held at Anjanadri
'जय हनुमान' पूजा मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'हनुमान' प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की पहली फिल्म के रूप में साल 2024 में रिलीज हुई। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। प्रशांत वर्मा अब फिल्म 'जय हनुमान' लेकर आ रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक शुरुआत पूजा के साथ हो चुकी है, जिसमें फिल्म के लीड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पूजा मुहूर्त के साथ हुई शुरुआत
फिल्म 'जय हनुमान' की आधिकारिक रूप से शुरुआत हो चुकी है। भव्य पूजा मुहूर्त के साथ इसका आगाज हुआ है। पूजा का आयोजन आज रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के अंजनाद्री में हुआ, जिसे बजरंगबली की पवित्र जन्मभूमि माना जाता है। इस दौरान फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Bhushan Kumar Prasanth Varma and RishabShetty attend Jai Hanuman Grand Muhurat Puja held at Anjanadri
'जय हनुमान' पूजा मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा सज्जा भी पूजा में रहे उपस्थित
फिल्म 'हनुमान' का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था, वहीं इसके सीक्वल 'जय हनुमान' के निर्देशन की कमान भी वही संभाल रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। वहीं भूषण कुमार टी-सीरीज के जरिए इसे प्रेजेंट कर रहे हैं। पूजा मुहूर्त में प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर भी मौजूद रहे। इसके अलावा फिल्म 'हनुमान' के एक्टर तेजा सज्जा भी नजर आए। 

ऋषभ शेट्टी का किरदार
फिल्म में 'कांतारा' मूवी फेम नेशनल अवॉर्ड प्राप्त एक्टर ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान का किरदार निभाते देखा जा सकेगा। इस फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हो रहा है। पौराणिक विषय पर बनी इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज भी किया जाएगा। निर्देशक प्रशांत वर्मा पहले ही ‘जय हनुमान’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं। इस फिल्म को लेकर प्रशांत वर्मा का कहना है, 'यह फिल्म न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस के बारे में है, बल्कि यह ये भी दिखाती है कि विश्वास की शक्ति पहाड़ों को भी हिला सकती है'। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed