‘सच बताने की हिम्मत नहीं है’, जन नायकन की रिलीज डेट टलने पर डायरेक्टर का बड़ा बयान, कही चौंकाने वाली बात
Jana Nayagan: एक्टर से राजनेता बने विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच फिल्म के निर्देशक एच विनोद ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पिछले पांच महीनों से CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) में अटकी हुई है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर निर्देशक एच विनोद ने प्रतिक्रिया दी है।
यह मेरे हाथ में नहीं है
हाल ही में फिल्म परिमला एंड को के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान विनोद से इस फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल पूछा गया। एसएस म्यूजिक पर हुए इंटरव्यू में विनोद के साथ पांडिराज, पा रंजीत, सैंडी मास्टर और संतोष भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान एंकर ने उनसे पूछा, ‘तमिलनाडु के लोग यह सवाल पहले ही पूछ चुके हैं, अब मैं भी पूछ रहा हूं- ‘जन नायकन कब रिलीज होगी?'
इस सवाल पर जहां एक तरफ दर्शक एक्साइटेड हो गए, वहीं विनोद ने थोड़ा रहस्यमय जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे हाथ में नहीं है। सच बताने की हिम्मत भी मेरे पास नहीं है।’
रिलीज को लेकर बॉबी देओल ने दिया था ये बयान
डायरेक्टर विनोद ने फिल्म के रिलीज को लेकर ये बयान दिया। इससे पहले जब बॉबी देओल ने अमर उजाला से बात की थी, तो उन्होंने कहा था- 'यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी मुझे अब तक मिली नहीं है। हो सकता है कि यह अगले महीने विजय के जन्मदिन पर रिलीज हो जाए।’
एच विनोद की फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
क्यों टली फिल्म की रिलीज डेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पहली बार दिसंबर 2025 में CBFC की जांच समिति को दिखाया गया था। उस समय कुछ सीन में बदलाव और कट्स बताए गए थे। मेकर्स ने बदलाव करने के बाद फिल्म दोबारा जमा की, लेकिन बाद में कुछ सीन को लेकर शिकायतें सामने आईं और मामला रिवाइजिंग कमेटी तक पहुंच गया।
इसी वजह से फिल्म की रिलीज लगातार अटकती चली गई। खबरें तो यहां तक भी आई थीं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे मेकर्स की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं विजय ने पहले आरोप लगाया था कि फिल्म की रिलीज में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि चुनावों के आसपास उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें भी जानबूझकर लीक की गईं।