सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dulquer Salmaan Wraps Up I m Game Locks Onam 2026 Release for Malayalam action thriller

'आई एम गेम' की शूटिंग हुई रैपअप, दुलकर सलमान ने शेयर किया खास वीडियो; पीछे छिपी है 11 महीनों की कड़ी मेहनत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Dulquer Salmaan Movie I m Game: दुलकर सलमान अपनी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' के बाद मलयालम एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आई एम गेम' में नजर आएंगे। यह दुलकर की मलयालम सिनेमा में वापसी है।

Dulquer Salmaan Wraps Up I m Game Locks Onam 2026 Release for Malayalam action thriller
फिल्म 'आई एम गेम' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दुलकर सलमान ने अपनी नई फिल्म 'आई एम गेम' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर दुलकर ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को खास दिन पर रिलीज किया जा रहा है। जानिए कब रिलीज होगी दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम'?

Trending Videos

दुलकर ने शेयर किया रैपअप वीडियो
'किंग ऑफ कोठा' 2023 में रिलीज हुई थी। इस तरह से यह दुलकर की मलयालम फिल्मों में वापसी मानी जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने 'आई एम गेम' की शूटिंग खत्म होने पर एक समापन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दुलकर अपनी पूरी टीम के साथ जोश के साथ नजर आ रहे हैं। दुलकर ने पूरी टीम को एक बड़े परिवार की तरह बताया, जो पिछले 11 महीनों से एक साथ जुड़ी रही। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म के डायरेक्टर नाहास हिदायत (Nahas Hidayath) हैं, जो पहले RDX जैसी फिल्म बना चुके हैं। इसकी कहानी सजीर बाबा, बिलाल मोइदु और इस्माइल अबूबकर ने मिलकर लिखी है। जेक बेजॉय का संगीत है। फिल्म में काफी जबरदस्त एक्शन और स्टंट सींस भी हैं, जिन्हें अनबरिव मास्टर्स ने कोरियोग्राफ किया है। 

Dulquer Salmaan Wraps Up I m Game Locks Onam 2026 Release for Malayalam action thriller
फिल्म 'आई एम गेम' - फोटो : इंस्टाग्राम

किस खास दिन रिलीज होगी 'आई एम गेम' 
फिल्म 'आई एम गेम' को 20 अगस्त को ओणम के दिन पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में दुलकर के अलावा एंटनी वर्गीस, मैसस्किन, कयादु लोहार, कथिर, पार्थ तिवारी और संयुक्ता विश्वनाथन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर क्या है कंगना रनौत का प्लान? बोलीं- 'अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed