SS Rajamouli: क्या एसएसएमबी29 की शूटिंग को लेकर एसएस राजामौली ने उठाया ये कदम? लीड एक्टर-क्रू सभी पर होगा लागू
साउथ के चर्चित निर्देशक एसएस राजामौली इन दिनों अपने एक मेगा फिल्म प्रोजेक्ट ‘एसएसएमबी29’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर एसएस राजामौली काफी सीरियस हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘बाहुबली’ सीरीज और ‘आरआरआर’ जैसी साउथ फिल्मों में देश-दुनिया में फेमस करने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली अब एक और बिग बजट फिल्म ‘एसएसएमबी29’ ला रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर राजामौली ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।
शूटिंग को रखना चाहते हैं सीक्रेट
हाल ही में एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में लीड रोल में साउथ स्टार महेश बाबू हैं, प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं। अपनी बाकी फिल्मों की तरह ही डायरेक्टर राजमौली इस फिल्म की शूटिंग को भी सीक्रेट रखना चाहते हैं। इससे जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया या सोशल मीडिया मीडिया में लीक होने से बचाना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SSMB29: थमन एस ने महेश बाबू की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार से की, संभावित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दी प्रतिक्रिया
क्या साइन करवाया है कॉन्ट्रैक्ट
अपनी फिल्म की शूटिंग को सीक्रेट रखने के लिए एसएस राजामौली ने एक बड़ा कदम उठाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने क्रू और एक्टर्स से नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत किसी को भी फिल्म से जुड़ी जानकारी सेट से बाहर नहीं करनी होगी। साथ ही सेट पर अपना फोन भी नहीं लाना होगा। अभी तक इस बात की पुष्टि फिल्म मेकर्स की तरफ से नहीं की गई है।
क्यों खास है राजमौली की अपकमिंग फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्म ‘‘एसएसएमबी29’ को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म का बजट भी 1000 करोड़ रुपये बता जा रहा है। इस फिल्म को देश और विदेश की कई लोकेशन पर शूट किया जाएगा। अफ्रीका के जंगलाें में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म में वीएफएक्स के जरिए जंगल की दुनिया और जानवरों को दिखाया जाएगा। राजामौली की फिल्मों में वीएफएक्स का खूब इस्तेमाल होता है, इससे उनकी कहानी और फिल्म अलग ही स्तर पर पहुंच जाती है।