फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jailer 2 Release Update Is Rajinikanth Film Available In Hindi Where To Watch In Delhi NCR

जेलर 2: क्या हिंदी में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म? दिल्ली-NCR में यहां देख सकते हैं

Thu, 15 Oct 2026 11:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

Jailer 2 Hindi Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए क्या फिल्म हिंदी में रिलीज हुई है और इसे दिल्ली-एनसीआर में कहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Jailer 2 Release Update Is Rajinikanth Film Available In Hindi Where To Watch In Delhi NCR
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि, फिल्म की हिंदी रिलीज को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। इस खबर में जानिए फिल्म के हिंदी रिलीज को लेकर पूरी जानकारी। 
विज्ञापन


क्या हिंदी में रिलीज हुई 'जेलर 2'?
जी हां, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म की टीम ने हिंदी रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया था कि रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में फिल्म के हिंदी वर्जन का वितरण पेन मरुधर एंटरटेनमेंट कर रहा है। हालांकि, बड़े मल्टीप्लेक्स में हिंदी वर्जन के शो की उपलब्धता सीमित हो सकती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले अपने नजदीकी सिनेमाघर में शो जरूर चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Jailer 2 Release Update Is Rajinikanth Film Available In Hindi Where To Watch In Delhi NCR
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
दिल्ली-NCR में कहां देख सकते हैं 'जेलर 2'?
दिल्ली-NCR में दर्शक 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन चुनिंदा सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन के शो लिस्टेड हैं।

दिल्ली-NCR में हिंदी शो की जानकारी
  • गाजियाबाद: मूवीमैक्स पैसिफिक मॉल
  • दिल्ली: गगन थिएटर, नंद नगरी
  • नोएडा: मूवीमैक्स एडिशन, आरक्यूब मोनाड मॉल और 1 सिनेमा, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल
  • गुरुग्राम: मूवीमैक्स अंसल प्लाजा और सिनेपोर्ट सिनेमा
इन सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन के शो ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं। शो का समय बदल सकता है। अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले अपने इलाके के सिनेमाघरों में शो का समय और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Jailer 2 Release Update Is Rajinikanth Film Available In Hindi Where To Watch In Delhi NCR
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' के बारे में 
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण 9: शाहरुख की इस फिल्म पर सलमान ने दिया था करण को लेक्चर, भाईजान ने बताया कैसी होगी उनकी बायोपिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed