फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jailer 2: 'जेलर 2' को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानें कब और कहां पर शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Fri, 07 Mar 2025 10:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

Jailer 2: रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर 2' लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Jailer 2 When and Where Rajinikanth Action Sequel Will Begin Filming
जेलर 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से एक 'जेलर 2' भी है। फिल्म में फैंस रजनीकांत को एक बार फिर से पहले भाग की तरह मुथुवेल पांडीयन के किरदार में देखे सकेंगे।


Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई किंग खान की बेटी, यूजर बोले- क्या जया बच्चन होंगी सुहाना की इन लॉ?

Jailer 2 When and Where Rajinikanth Action Sequel Will Begin Filming
जेलर 2 को लेकर आई रोचक जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम
कब शुरू होगी शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की शूटिंग अगले हफ्ते में शुरू होने वाली है। फिल्म की टीम पहले चेन्नई में शूटिंग करेगी। उसके बाद गोवा और तमिलनाडु के थेनी में आगे की शूटिंग की जाएगी।
Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई

Jailer 2 When and Where Rajinikanth Action Sequel Will Begin Filming
जेलर-नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
कई बड़े सितारे आ सकते हैं नजर

फिल्म में रजनीकांत के साथ कई और बड़े नामों की भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ अभिनेता शिवराज कुमार फिल्म में विशेष भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। निर्माताओं की तरफ से भी इसको लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer 2 When and Where Rajinikanth Action Sequel Will Begin Filming
प्रशंसकों को पसंद आया जेलर 2 का बीटीएस वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
टीजर ने मचाया था धमाल

'जेलर 2' के अलावा, रजनीकांत के पास 'कुली' नाम की एक और बड़ी फिल्म भी है। इस फिल्म का निर्देेशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में 'जेलर 2' का एक टीजर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। 

विज्ञापन
Jailer 2 When and Where Rajinikanth Action Sequel Will Begin Filming
जेलर 2 का बीटीएस वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में एक बार फिर से अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। वहीं, फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार करने वाले हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कब तक दस्तक देगी इस बात का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed