जूनियर एनटीआर ने खोया अपना करीबी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख; लिखा, ‘मेरे परिवार का हिस्सा...’
Jr NTR mourns on Bagheera death: अभिनेता जूनियर एनटीआर के पेट डॉग बघीरा का निधन हो गया। इस दुखद मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को अभिनेता जूनियर एनटीआर के पेट डॉग बघीरा का निधन हो गया। इस मौके पर अभिनेता ने बघीरा के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपने पेट के प्रति अपना प्यार जताया।
जूनियर एनटीआर ने क्या लिखा?
तारक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,
- बघीरा, तुम मेरे जीवन में एक साथी बनकर आए और चुपचाप मेरे परिवार का हिस्सा बन गए।
- तुमने मेरे दिनों को प्यार, वफादारी, शरारतों और एक ऐसे सुकून से भर दिया जो सिर्फ तुम ही दे सकते थे।
- तुम्हारी अनुपस्थिति से एक ऐसा सन्नाटा छा गया है जो बहुत गहरा है, लेकिन तुम्हारा प्यार भी उतना ही गहरा है।
'तुम्हें हमेशा प्यार मिलता रहेगा'
एनटीआर ने आगे लिखा, 'मुझे चुनने, मेरे साथ चलने और इन चार साल को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। आज़ादी से दौड़ो, मेरे नन्हे दोस्त। तुम्हें बहुत प्यार मिला और हमेशा मिलता रहेगा।' एनटीआर ने इस पोस्ट में बघीरा के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।
स्टार्स ने दिया पोस्ट पर रिएक्शन
जूनियर एनटीआर अपने डॉग बघीरा के काफी करीब थे। उन्होंने बघीरा को दफनाने के बाद वहां उसकी याद में एक पेड़ भी उगाया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फिल्मी सितारों ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अनिल कपूर और श्रुति हसन ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया।
हाल ही अभिनेता को एक फिल्म के सेट पर कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। अब सर्जरी के बाद अभिनेता लगभग छह से आठ हफ्ते तक बेड रेस्ट पर हैं।
करियर फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशातं नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।