फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Praises Vijay After He Orders Of Closing Liquor Shops After Becoming Cm

शराब दुकानें बंद करवाने के फैसले से खुश हुए कमल हासन, जमकर की विजय की तारीफ; कहा- ‘भाई ने वादा पूरा किया’

Tue, 12 May 2026 08:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 08:54 PM IST
सार

Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक्टर और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के पहले बड़े फैसले की खुलकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Praises Vijay After He Orders Of Closing Liquor Shops After Becoming Cm
विजय और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी दुकानें मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में थीं। विजय ने यह फैसला अपनी पार्टी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद लिया। इस कदम को राज्य में काफी अहम और चर्चा वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन

कमल हासन ने विजय को कहा 'भाई'
इस फैसले पर कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दिया। उन्होंने विजय को ‘भाई विजय’ कहकर संबोधित किया और इस कदम को तमिल परिवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग का जवाब बताया।

विज्ञापन

कमल हासन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास शराब की दुकानों को हटाने की जो उम्मीद तमिल परिवारों की थी, उसे मुख्यमंत्री भाई विजय ने पद संभालते ही पूरा किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Seerat Kapoor: कौन हैं सीरत कपूर? फैन ने बताया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को धीरे-धीरे शराब बिक्री पर निर्भरता कम करनी चाहिए और इसे पूरी तरह नियंत्रित करने की दिशा में काम करना चाहिए। कमल हासन ने यह भी कहा कि 717 दुकानों का बंद होना सिर्फ शुरुआत है और इस संख्या को आगे और बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘यह कदम जारी रहना चाहिए। बधाई।’

CM बनते ही लिया बड़ा फैसला
यह फैसला विजय का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, और इसने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। 

Kamal Haasan Praises Vijay After He Orders Of Closing Liquor Shops After Becoming Cm
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे विजय
बता दें कि विजय जन नायकन फिल्म में नजर आएंगे। ये विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन समय पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed