फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karuppu: 'करुप्पु' के कलाकारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें सूर्या और तृषा ने कितने रुपये किए चार्ज

Mon, 11 May 2026 04:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 11 May 2026 04:21 PM IST
सार

Karuppu Movie Cast Fees: 'करुप्पु' एक एक्शन ड्रामा साउथ फिल्म है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन और सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। जानें 'करुप्पु' में काम करने के लिए इस फिल्म की स्टार कास्ट ने कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन
Karuppu Star Cast Fees How Much Did Trisha Krishnan Suriya And five Other Actors Earn?
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'करुप्पु' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'करुप्पु' की रिलीज से पहले जानिए कि इस फिल्म के लिए तृषा कृष्णन, सूर्या और बाकी पांच अभिनेताओं ने कितनी फीस ली है।

Karuppu Star Cast Fees How Much Did Trisha Krishnan Suriya And five Other Actors Earn?
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम -@trishakrishnan

तृषा कृष्णन
'थग लाइफ' में आखिरी बार नजर आईं तृषा कृष्णन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज के लिए तैयार हैं। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में तृषा एक वकील की भूमिका में हैं। सूर्या के साथ मुख्य भूमिका निभा रहीं तृषा ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है।

Karuppu Star Cast Fees How Much Did Trisha Krishnan Suriya And five Other Actors Earn?
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सूर्या
फिल्म में सूर्या डबल रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस फिल्म के मुख्य अभिनाता सूर्या ने ली है। इस एक्शन फिल्म में सूर्या- सरवनन और करप्पुस्वामी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सूर्या ने इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karuppu Star Cast Fees How Much Did Trisha Krishnan Suriya And five Other Actors Earn?
आरजे बालाजी और सूर्या - फोटो : X

आरजे बालाजी
आरजे बालाजी ने न सिर्फ 'करुप्पु' का निर्देशन किया है, बल्कि इसमें अभिनय भी किया है। बालाजी अपनी इस फिल्म में एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका नाम बेबी कन्नन है। उन्होंने इसके लिए 4 करोड़ रुपये फीस ली है।

विज्ञापन
Karuppu Star Cast Fees How Much Did Trisha Krishnan Suriya And five Other Actors Earn?
योगी बाबू और सूर्या - फोटो : X

योगी बाबू
ज्यादातर साउथ फिल्मों में अपनी दमदार कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले योगी बाबू फिल्म 'करुप्पु' में सहायक कलाकार की भूमिका में से एक हैं। 'करुप्पु' के लिए योगी बाबू ने 2 करोड़ रुपये फील ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed