सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   KD The Devil director Prem denies Nora Fatehi Sarke Chunar was created for controversy

'केडी द डेविल' के निर्देशक ने खोले राज, नोरा के गाने 'सरके चुनर' विवाद को किया खारिज; बोले- 'मैं ऐसा क्यों...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

KD The Devil Sarke Chunar Controversy: फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' के बोलों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिस पर फिल्म के निर्देशक प्रेम ने गाने के विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

KD The Devil director Prem denies Nora Fatehi Sarke Chunar was created for controversy
नोरा फतेही - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' को लेकर काफी विवाद हो गया है। गाने के बोलों की वजह से लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ कथित फतवे तक की बातें सामने आईं। अब 'केडी द डेविल' के निर्देशक प्रेम ने इस विवाद पर अपनी राय पेश की है।

Trending Videos

गाने पर हो रहे विवाद को लेकर प्रेम की राय
कई लोग कह रहे हैं कि यह विवाद फिल्म को प्रमोट करने के लिए जानबूझकर रचाया गया है, लेकिन फिल्म के निर्देशक प्रेम ने इस बात से साफ इनकार किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, 'केडी द डेविल' के निर्देशक प्रेम ने कहा, 'मैं कोई विवाद नहीं चाहता। मेरी फिल्म भावनात्मक कहानी पर बनी है। यह गाना सिर्फ पार्टियों में नाचने के लिए बनाया गया था। कर्नाटक और केरल में तो लोगों को यह गाना बहुत पसंद आया है। मैं विवाद क्यों खड़ा करूंगा?'

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ने भाषा को लेकर रखी अपनी राय
निर्देशक प्रेम का कहना है कि मूल गीत उन्होंने कन्नड़ भाषा में लिखा था। हिंदी अनुवाद गीतकार रकीब आलम ने किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि विवादित शब्दों की उन्हें जानकारी नहीं थी क्योंकि वह हिंदी में ज्यादा अच्छे नहीं हैं। प्रेम ने कहा, 'मैं एक गांव से हूं', जहां गाने में जो भाषा इस्तेमाल हुई है, वह गांव में बातचीत में इस्तेमाल होती है। यह आम भाषा है।'

गानो को लेकर निर्माताओं की राय
फिल्म निर्माताओं ने बताया कि विवादित लाइनों को बदल दिया गया है और नया संस्करण अब सेंसर बोर्ड को भेज दिया जाएगा। फिल्म के निर्माता ने कहा, 'अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे बेहद अफसोस है। हमारी फिल्म को गाने के एक छोटे से मुद्दे की वजह से इतना विवाद झेलना पड़ा। इसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। दुनिया में इतनी बड़ी समस्याएं हैं, युद्ध चल रहे हैं, एलपीजी गैस की समस्या है, फिर भी एक गाने पर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है?'

कब रिलीज होगी 'केडी: द डेविल'
फिल्म 'केडी: द डेविल' प्रेम द्वारा निर्देशित एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने मां सुनीता को बताया 'दुनिया की सबसे प्यारी मां', दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed