सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday

Ustaad Bhagat Singh Box Office: 'धुरंधर 2' की आंधी में उड़ी पवन कल्याण की फिल्म; छह दिनों में सिर्फ इतने जुटाए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 24 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office: फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को आज छह दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इसका कलेक्शन

Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' धुआंधार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में सजी थी। इसी के साथ पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने भी दस्तक दी थी। जानिए आज मंगलवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

Trending Videos

Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

ओपनिंग डे से पहले सोमवार तक का कलेक्शन
ऐसे वक्त में जब इन दिनों सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' का कब्जा है, तब पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी लगी हुई है। यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। बीते पांच दिनों का फिल्म का कलेक्शन कुछ इस तरह है-

  • फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा।
  • चौथे दिन यानी रविवार को कमाई 7.50 करोड़ रुपये रही।
  • वहीं, कल पहले सोमवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X

छठे दिन कितना किया कारोबार?
वीकएंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में भारी गिरावट देखी गई थी। वहीं, कल सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार को भी कारोबार में कमी आई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने आज छठे दिन 1.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 64.28 करोड़ रुपये हो चुका है।

Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

कमाई पर पड़ा 'धुरंधर 2' का असर
'उस्ताद भगत सिंह' छह दिनों में 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। वीकडेज में कलेक्शन में और गिरावट आ गई है। पवन कल्याण की फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ रुपये है। एक तरफ 'धुरंधर 2' 500 करोड़ पार पहुंच गई है और सुपरहिट का तमगा हासिल कर चुकी है। 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई पर रणवीर सिंह की फिल्म का असर पड़ रहा है।

Ustaad Bhagat Singh Day 6 Box Office Collection: Pawan Kalyan Sreeleela R Parthiban Movie Earning On Tuesday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
बात करें फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद कल पहले सोमवार को 65 करोड़ रुपये कमाए थे। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से आज मंगलवार को छठे दिन इसने 40.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 559 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed