फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   L2 Empuraan Prithviraj reveals why he could not direct Superstar Rajinikanth Jailer 2 Coolie as per report

Prithviraj: पृथ्वीराज सुकुमारन की चाहत रह गई अधूरी, निर्देशक-अभिनेता को है बेहद अफसोस, बोले- दिग्गज अभिनेता...

Mon, 27 Jan 2025 08:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 Jan 2025 08:33 AM IST
सार

पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनेता होने के साथ निर्देशक भी हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान उन्होंने एक ऐसे दिग्गज अभिनेता को लेकर कहा कि वह आज तक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं कर पाए, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।
 

विज्ञापन
L2 Empuraan Prithviraj reveals why he could not direct Superstar Rajinikanth Jailer 2 Coolie as per report
पृथ्वीराज सुकुमारन की चाहत रह गई अधूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealprithvi

विस्तार

अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन आगामी फिल्म 'एल2: एम्पुरान' की रिलीज के लिए तैयार हैं। मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का ट्रेलर कल एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसी बीच इस इवेंट के दौरान पृथ्वीराज ने साउथ के एक दिग्गज अभिनेता को अपनी फिल्म में आज तक निर्देशित ना करने का अफसोस भी जताया। आइए जानते हैं कौन हैं वह सुपरस्टार, जिसे अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन
विज्ञापन

 

किस अभिनेता के साथ फिल्म करने की चाहत रखते हैं पृथ्वीराज
हाल ही में हुए इस इवेंट के दौरान, पृथ्वीराज ने एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसने कई लोगों को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि लाइका प्रोडक्शंस ने एक बार सुपरस्टार रजनीकांत को निर्देशित करने के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने इस अवसर को अपने जैसे युवा निर्देशक के लिए एक सपने के सच होने जैसा बताया। हालांकि, यह प्रोजेक्ट योजना के अनुसार शुरू नहीं हो सका। प्रोडक्शन हाउस के दिमाग में एक खास समय सीमा थी और पृथ्वीराज ने स्वीकार किया कि वह दिए गए समय सीमा के अंदर सुपरस्टार रजीनांक के लिए एक बेहतरीन कहानी नहीं बना सके, जिस वजह से वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कफ्रंट
पृथ्वीराज सुकुमारन की इस बात के बाद अब प्रशंसक भविष्य में दोनों उनके और रजनीकांत के बीच सहयोग की उत्सुकता से उम्मीद कर रहे हैं। इस तरह की साझेदारी भविष्य में होती है तो यह दोनों सुपरस्टार्स के प्रशंसकों के लिए बेहद खास परियोजना होगी। काम की बात करें तो रजनीकांत कुली की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके साथ ही इन दिनों वह आगामी फिल्म जेलर 2 पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीं दूसरी पृथ्वीराज L2 Empuraan मलयालम फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में मोहनलाल नजर आएंगे। एल2 का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और इसकी शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed