Mohanlal: 'कांतारा चैप्टर 1' में शामिल होने की खबरों पर मोहनलाल ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म के मेकर्स से की ये मांग
Mohanlal In Kantara Chapter 1: पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि मोहनलाल कंतारा के चैप्टर 1 में नजर आएंगे। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता ने फिल्म के निर्माताओं से खास मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलाल इन दिनों 'एल2: एम्पुरान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार लगातार फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि मोहनलाल कंतारा के चैप्टर 1 में नजर आएंगे। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही में अभिनेता ने होम्बेल फिल्म्स की आगामी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में अभिनय करने की अपनी इच्छा साझा की है।
फिल्म में शामिल नहीं हुए हैं अभिनेता
हाल ही में ओटीटीप्ले के साथ एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह 'कांतारा' के सीक्वल का हिस्सा हैं? इस पर मोहनलाल ने स्पष्ट किया कि वह अभी तक फिल्म में शामिल नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना उत्साह व्यक्त किया, विनम्रतापूर्वक फिल्म निर्माताओं से अनुरोध किया कि वे उन्हें फ्रेंचाइजी में संभावित भूमिका के लिए उनपर विचार कर सकते हैं।
Shreyas Talpade: धोखाधड़ी के आरोपों पर श्रेयस तलपदे ने तोड़ी चुप्पी, घोटाले में शामिल होने से किया इनकार
मोहनलाल ने जाहिर की ये इच्छा
मोहनलाल ने कहा, 'कृपया उनसे मुझे कांतारा 2 में लेने के लिए कहें। मुझे कोई रोल दें। मुझे लगता है कि मैं बुरा एक्टर नहीं हूं। मैं 'कांतारा: चैप्टर 1' में कोई किरदार निभाना चाहूंगा। मोहनलाल द्वारा कंतारा सीक्वल में अभिनय करने की इच्छा व्यक्त करने के बाद प्रशंसक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या अभिनेता उनकी अगली फिल्म में अभिनय करेंगे।
Bade Achhe Lagte Hain: शिवांगी जोशी ने कथित बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को दी जन्मदिन की खास बधाई, शेयर कीं तस्वीरे
'कांतारा' के सीक्वल का फिल्मांकन जारी
'कंतारा: चैप्टर 1' ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' की प्रीक्वल है। यह फिल्म अब फिल्मांकन के चरण में है और इसे स्क्रीन पर आने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि ऋषभ शेट्टी कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। कन्नड़ अभिनेता अलौकिक शक्तियों वाले नागा साधु की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, मोहनलाल 'एल2: एम्पुरान' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आए हैं।