इस सुपरस्टार के साथ अपनी 100वीं फिल्म करेंगे प्रियर्दशन, 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' में कर चुके हैं एक साथ काम
Priyadarshan 100th Film: मलयालम सिनेमा के बड़े सुपरस्टार के साथ मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं। यह प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म होगी।
विस्तार
प्रियदर्शन ने बतौर निर्देशक 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' से डेब्यू किया था। अब प्रियदर्शन अपनी 100वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं। अपनी 100वीं फिल्म में प्रियदर्शन उसी अभिनेता के साथ काम करेंगे, जिनके साथ उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की थी। जानिए कौन हैं वह सुपरस्टार?
कौन होगा प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म का हीरो
प्रियर्दशन और मोहनलाल की जोड़ी बहुत खास है, क्योंकि मोहनलाल ने प्रियदर्शन की पहली फिल्म 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। अब उनकी 100वीं फिल्म में भी मोहनलाल हीरो होंगे।
किस पर आधारित होगी फिल्म
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म का नाम अभी नहीं तय हुआ है। यह कॉमेडी नहीं, बल्कि एक म्यूजिकल फिल्म हो सकती है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हो सकता ही कि इस फिल्म की शूटिंग 2026 में ही शुरू हो जाए। इस फिल्म को एंटनी पेरुंबावूर की कंपनी बनाएगी। बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर इसके सह-निर्माता हैं।
मोहनलाल का पोस्ट
मोहनलाल ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह पल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी लोगों का है जो इस सफर के गवाह बने। उन्होंने प्रियदर्शन को बधाई दी और कहा कि 100 फिल्में सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि जुनून, लगन और सिनेमा के जादू की पूरी जिंदगी हैं। वह इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रियदर्शन की डेब्यू फिल्म 'पूचक्कोरु मूक्कुथी'
साल 1984 में 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' नाम की कॉमेडी फिल्म से प्रियदर्शन ने निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने मोहनलाल को हीरो चुना था। उस दिन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में दोनों का साथ शुरू हुआ, जो अब उनकी 100वीं फिल्म तक जा पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने 'धुरंधर 2' स्टार रणवीर सिंह को बताया 'हिंदी सिनेमा का शेर', निर्देशक के बारे में कही यह बात