सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge

Ustaad Bhagat Singh Box Office: 'धुरंधर 2' के सामने चारों खाने चित पवन कल्याण की फिल्म, चौथे दिन इतने कमाए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 22 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Ustaad Bhagat Singh Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल है। इसके साथ पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी लगी है। जानिए इसने कैसा प्रदर्शन किया है?

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी दिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ 'धुरंधर 2' कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है और चार दिनों में 400 करोड़ पार कर चुकी है, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' अभी 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हुई है। जानिए इसका आज रविवार का बॉक्स ऑफिस

Trending Videos

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'उस्ताद भगत सिंह' का पिछले तीन दिन का बॉक्स ऑफिस
उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। इसकी कमाई सिर्फ नौ करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन यानी कल शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज चौथे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलता नहीं दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X

चौथे दिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितने कमाए?
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की चौथे दिन की कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को इस फिल्म ने 5.97 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन सिर्फ 58.77 करोड़ रुपये पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। इस फिल्म की असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

'धुरंधर 2' के सामने नहीं चला जादू
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सामने 'धुरंधर 2' जैसी फिल्म लगी हुई है। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है। कल शनिवार को ईद की छुट्टी का फायदा भी फिल्म नहीं ले पाई। वहीं, आज रविवार की छुट्टी का भी इसे लाभ नहीं मिला है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण ने एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पवन के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Box Office Collection: Pawan Kalyan Movie Earning Infront Of Dhurandhar The Revenge
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला।  पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसने दिन इसने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 83.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने कुल 482.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed