फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या राम चरण की 'पेद्दी' बनी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर? तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Fri, 05 Jun 2026 01:22 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 05 Jun 2026 01:22 PM IST
सार

Peddi Worldwide Collection: राम चरण और जान्हवी कपूर की पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानें इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
 

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Ram Charan Janhvi Kapoor film earns 135 crore crore worldwide gross
'पेद्दी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। जानें इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Peddi Box Office Collection Ram Charan Janhvi Kapoor film earns 135 crore crore worldwide gross
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
साउथ स्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कुल 135.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'पेद्दी' ने इस साल रिलीज हुई 'द राजा साब' के अलावा कई फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, 'पेद्दी' रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है।

Peddi Box Office Collection Ram Charan Janhvi Kapoor film earns 135 crore crore worldwide gross
पेद्दी - फोटो : एक्स
2026 में रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन (imdb के अनुसार)
धुरंधर द रिवेंट   205.2 करोड़ रुपये
द राजा साब 100.6 करोड़ रुपये
मन शंकर वर प्रसाद गारु 71.2 करोड़ रुपये
उस्ताद भगत सिंह 48.2 करोड़ रुपये
दृश्यम 3  43.4 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 41.6 करोड़ रुपये
पैट्रियट 29.8 करोड़ रुपये
करुप्पु 28.9 करोड़ रुपये
भूत बंगला 23.6 करोड़ रुपये
डकैत 13.7 करोड़ रुपये
राजा शिवाजी 13.5 करोड़ रुपये
ओ रोमियो 12.1 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Ram Charan Janhvi Kapoor film earns 135 crore crore worldwide gross
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 69.50 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Ram Charan Janhvi Kapoor film earns 135 crore crore worldwide gross
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' के बारे में सबकुछ
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा और एक्शन फिल्म है, जो एक एथलीट के संघर्ष और भावनाओं पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।

इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान का है।


यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' ने पहले दिन कमाए 100 करोड़, राम चरण की पत्नी उपासना ने ऐसे मनाया जश्न, देखकर रह जाएंगे दंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed