फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   prabhas film Fauji actress Iman Esmail aka Imanvi clarification after online backlash says I am not pakistani

Imanvi: पहलगाम हमले के बाद यूजर्स के निशाने पर आई प्रभास की हीरोइन, बोली- मैं पाकिस्तानी नहीं हूं...

Thu, 24 Apr 2025 01:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

Iman Esmail On Pahalgam Attack: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्रभास की फिल्म 'फौजी' की अभिनेत्री इमान इस्माइल को यूजर ने यह कहते हुए ट्रोल किया कि वह पाकिस्तानी हैं और फिल्म निर्माताओं से उन्हें प्रोजेक्ट से हटाने के लिए कहा। अब इस पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
prabhas film Fauji actress Iman Esmail aka Imanvi clarification after online backlash says I am not pakistani
प्रभास-इमानवी - फोटो : इंस्टाग्राम@imanvi1013

विस्तार

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में कई मासूमों की जान चली गई, जिसके बाद देशभर में शोक और गुस्से की लहर देखने को मिली, लेकिन इस दुखद घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया, जिसमें कुछ लोगों ने बिना सबूत के मुस्लिम फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इनमें से एक अभिनेत्री इमान इस्माइल उर्फ इमानवी भी थीं, जिन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। इमानवी ने अब एक लंबी पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें उन्हें पाकिस्तान से जोड़ा गया था।

विज्ञापन

पहलगाम हमले और सोशल मीडिया पर भड़की नफरत
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे रहे थे, लेकिन कुछ यूजर्स ने इस मौके का गलत फायदा उठाते हुए नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया। खासकर मुस्लिम समुदाय से जुड़े सेलिब्रिटीज को निशाना बनाया गया और उन पर कई आरोप लगाए गए। इमानवी इस्माइल, जो प्रभास की आगामी फिल्म फौजी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, वह भी इस ट्रोलिंग का शिकार हुईं। कुछ यूजर्स ने उन पर पाकिस्तानी सेना से संबंध होने का आरोप लगाया और फिल्म से हटाने की मांग तक कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमानवी इस्माइल का जवाब
इन अफवाहों और नफरत भरे कमेंट्स से आहत इमानवी ने एक लंबी पोस्ट साझा कर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 'सबसे पहले मैं पहलगाम में हुई दुखद घटना के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं। मेरा दिल उन सभी लोगों के लिए दुखी है जिन्होंने अपनी जान और अपनों को खोया। किसी भी निर्दोष की मौत भारी दुख देती है। मैं इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।'
उन्होंने आगे अफवाहों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मेरी पहचान और मेरे परिवार को लेकर जो झूठी खबरें और नफरत फैलाई जा रही हैं, उसके बारे में बात करना चाहती हूं। पहले तो यह कहा गया कि मैं पाकिस्तानी सेना से जुड़ी हूं, जो पूरी तरह से झूठ है। यह और कई अन्य झूठ ऑनलाइन ट्रोल्स ने फैलाए हैं, जिनका मकसद सिर्फ नफरत फैलाना है। यह बेहद निराशाजनक है कि वैध न्यूज आउटलेट्स, पत्रकार और सोशल मीडिया ने इन स्रोतों की जांच किए बिना इन्हें दोहराया।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Imanvi (@imanvi1013)


विज्ञापन

मैं एक गर्वित भारतीय-अमेरिकी हूं...
अपनी पोस्ट में इमानवी ने अपनी पृष्ठभूमि के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, 'मैं एक गर्वित भारतीय-अमेरिकी हूं, जो हिंदी, तेलुगु, गुजराती और अंग्रेजी बोलती हूं। मेरा जन्म लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हुआ, जहां मेरे माता-पिता युवावस्था में कानूनी रूप से अमेरिका आए थे। जल्द ही वे अमेरिकी नागरिक बन गए। मैंने अमेरिका में अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की और कला के क्षेत्र में करियर बनाया, जिसमें मैं एक अभिनेत्री, कोरियोग्राफर और डांसर हूं।'

खून में है भारतीय संस्कृति
उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान पर जोर देते हुए कहा, 'मैंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। यह इंडस्ट्री मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रही है और मैं उन ट्रेलब्लेजर्स की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले यह रास्ता बनाया। मेरे खून में भारतीय पहचान और संस्कृति गहरे तक बसी है और मैं इस माध्यम को एकता के रूप में इस्तेमाल करना चाहती हूं, न कि विभाजन के लिए।'

इमानवी ने दिया मानवता का संदेश
अपनी पोस्ट के अंत में इमानवी ने एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने लिखा, 'जैसा कि हम इस दुखद नुकसान का शोक मना रहे हैं, आइए प्यार और एक-दूसरे को प्रेरित करना जारी रखें। इतिहास में कला एक ऐसा माध्यम रही है, जो जागरूकता, सहानुभूति और विभिन्न संस्कृतियों, लोगों और अनुभवों के बीच कनेक्शन बनाती है। मैं कड़ी मेहनत करूंगी ताकि मेरा काम भारतीय विरासत के अनुभव को आगे बढ़ाए और ऊंचा करे। ढेर सारा प्यार।'

प्रभास के साथ डेब्यू करेगी इमानवी
इमानवी इस्माइल जल्द ही हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फौजी' से डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें उनके को-स्टार साउथ के सुपरस्टार प्रभास हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा बताई जा रही है और इमानवी इसमें एक अहम किरदार निभा रही हैं। हालांकि, पहलगाम हमले के बाद फैली अफवाहों ने उनके डेब्यू को विवादों में घेर लिया। कुछ यूजर्स ने उन्हें फिल्म से हटाने की मांग की, जिससे इमानवी को यह सफाई पेश करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed