फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas movie Sandeep Reddy Vanga spirit South Korean superstar Lee Dong seok playing the antagonist

Spirit: प्रभास की स्पिरिट को लेकर आया नया अपडेट, फिल्म में शामिल होंगे कोरियन अभिनेता

Mon, 07 Jul 2025 05:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 07 Jul 2025 05:17 PM IST
सार

Lee Dong Seok: प्रभास के फैंस उनकी नई फिल्म स्पिरिट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का एक बड़ा सहयोग है। इस फिल्म में कोरियन अभिनेता के शामिल होने की चर्चा है।
 

विज्ञापन
Prabhas movie Sandeep Reddy Vanga spirit South Korean superstar Lee Dong seok playing the antagonist
मा डोंग-सोक - फोटो : X

विस्तार

फिल्म स्पिरिट का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शूटिंग शुरू हो सकती है। चर्चा है कि साउथ कोरियाई स्टार मा डोंग-सोक (डॉन ली) फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। 
विज्ञापन

 

स्पिरिट में हुई ली डोंग-सियोक की एंट्री
123 तेलेगु डॉट कॉम के अनुसार, हाल ही में अभिनेता तरुण और श्रीकांत मेका की डॉन ली के साथ तस्वीरों ने इन अटकलों को और हवा दी है। इन तस्वीरों ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है और वे यह जानने को बेताब हैं कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। जल्द ही कलाकारों की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म स्पिरिट
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट की स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने और संगीत पर काम कर रहे हैं। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण की जगह ली है। यह फिल्म टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बड़े बजट में बन रही है। संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। स्पिरिट को भारत और विदेशों में रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
स्पिरिट के अलावा प्रभास हॉरर फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगे। द राजा साब मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। प्रभास के अलावा फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें किया सलाम, लिखा भावुक नोट...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed