फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas pic from Hanu Raghavapudi film fauji leaked makers remove posts warn action

Prabhas: हनु राघवपुडी की 'फौजी' से प्रभास की तस्वीर लीक, मेकर्स ने हटाई पोस्ट, कार्रवाई की दी चेतावनी

Wed, 20 Aug 2025 01:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 20 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

Fauji Prabhas Look Leaked Prodecer Take Action: प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिससे फिल्म के निर्माता नाराज हैं। उन्होंने इस तरह की पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने की चेतावनी दी है
 

विज्ञापन
Prabhas pic from Hanu Raghavapudi film fauji leaked makers remove posts warn action
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्देशन हनु राघवपुडी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फिल्म 'फौजी' को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें नहीं तो उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। कुछ समय पहले प्रभास का फिल्म 'फौजी' से लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

निर्माताओं के निर्देश
मैथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर अपनी आगामी फिल्म 'फौजी' की एक तस्वीर लीक होने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ मैथ्री मूवी मेकर्स ने चेतावनी दी है कि ऐसी तस्वीरें शेयर करने वालों के खिलाफ साइबर अपराध के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें उनकी मेहनत और टीम के उत्साह को ठेस पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फौजी
'फौजी' 1940 के दशक की कहानी पर आधारित है, जो एक योद्धा की जिंदगी को दर्शाती है। यह एक ऐतिहासिक कल्पना या वैकल्पिक इतिहास की कहानी है, जिसमें समाज युद्ध को अन्याय का जवाब मानता है। फिल्म में प्रभास के साथ अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रसाद जैसे कलाकार हैं।  फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर ने दिया है, जो 'सीता रामम' के लिए मशहूर हैं। मैथ्री मूवी मेकर्स ने इस फिल्म को अगस्त 2024 में शुरू किया था। 
 
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
'फौजी' के अलावा प्रभास हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साहब' में नजर आएंगे, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त और मालविका मोहनन भी नजर आएंगी। प्रभास 'स्पिरिट', 'सलार - पार्ट 2' और 'कल्कि 2898 एडी' की अगली कड़ी पर भी काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pyaar Mein Hain Hum: पवन सिंह का 'प्यार में हैं हम' गाना रिलीज, जरीन के साथ रोमांस करते नजर आए भोजपुरी एक्टर..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed