फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas The Raja Saab teaser leaks online official release warned users against circulating the leaked footage

The Raja Saab: 'द राजा साब' के निर्माताओं ने दिए कड़े निर्देश, अगर लीक फुटेज पाया गया तो होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 13 Jun 2025 01:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

The Raja Saab Teaser Leaked Footage: पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के टीजर रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टीजर लीक को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Prabhas The Raja Saab teaser leaks online official release warned users against circulating the leaked footage
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

विस्तार

साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म के टीजर को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं, कि अगर आधिकारिक रिलीज से पहले इसका टीजर ऑनलाइन लीक हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी?
विज्ञापन

 

निर्माताओं के सख्त निर्देश
फिल्म के टीजर के कुछ सींस ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं आज फिल्म द राजा साब की टीम ने इस अप्रत्याशित उल्लंघन के जवाब में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म की टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्स पर लिखा, 'अगर #TheRajaSaab से कोई भी लीक हुई सामग्री पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और हैंडल तुरंत सस्पेंड कर दिए जाएंगे । हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सहयोग करें और अनुभव की सुरक्षा में हमारे साथ खड़े हों। आइए जिम्मेदारी से जश्न मनाएं। जागरूक रहें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर
प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के टीजर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म का आधिकारिक टीजर 16 जून, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Alpha: YRF फिल्म 'अल्फा' में होगा शानदार गाना, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में मचाएंगी धमाल
विज्ञापन

फिल्म द राजा साब
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा समर्थित, 'द राजा साब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और योगी बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Peddi look: राम चरण की 'पेद्दी' का एक सीन हुआ वारयल, आंध्र के इस गांव में भव्य येरुवका उत्सव को किया प्रेरित
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed