फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Upcoming Film The Raja Saab Delayed again Here's What We Know

The Raja Saab: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज में होगी और देरी? जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 09 Mar 2025 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Mar 2025 08:31 PM IST
सार

The Raja Saab: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज में और देरी होने की आशंका जताई जा रही है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
Prabhas Upcoming Film The Raja Saab Delayed again Here's What We Know
हॉरर-कॉमेडी फिल्म है द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन में देरी के चलते इसे टाल दिया गया। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Suniel Shetty: बिटिया की प्रेग्नेंसी पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'अथिया शानदार मां साबित होंगी'

विज्ञापन

Prabhas Upcoming Film The Raja Saab Delayed again Here's What We Know
'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
क्या रिलीज में होगी और देरी?

123 तेलुगु डॉट कॉम की खबर के मुताबिक  फिल्म की शूटिंग में और देरी होने वाली है, क्योंकि चार गाने और क्लाइमेक्स सीन अभी बाकी हैं। बताया जा रहा है कि  प्रभास इस समय अपनी दूसरी फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ महीने पहले प्रभास को चोट भी लग गई थी, जिसके कारण शूटिंग और प्रभावित हुई। इन सभी वजहों से 'द राजा साब' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है।
Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री

Prabhas Upcoming Film The Raja Saab Delayed again Here's What We Know
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्देशक ने नहीं दी अब तक प्रतिक्रिया

फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने इस देरी पर अब तक कुछ नहीं कहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी और यह सही दिशा में आगे बढ़ेगी। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान तब होगा, जब शूटिंग पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

Prabhas Upcoming Film The Raja Saab Delayed again Here's What We Know
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे प्रभास

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी थे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 646.31 करोड़ रुपये  की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed