सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prithviraj Sukumaran Describes A Day On SS Rajamouli Varanasi Set With Mahesh Babu Priyanka Chopra

‘97 टेक, 20 मिनट का ब्रेक और सुबह से शाम तक शूटिंग’; पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया ‘वाराणसी’ के सेट का अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2026 03:54 PM IST
सार

Prithviraj Sukumaran: अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘वाराणसी’ फिल्म के अपने शूटिंग अनुभव को साझा किया। जानिए राजामौली को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Describes A Day On SS Rajamouli Varanasi Set With Mahesh Babu Priyanka Chopra
वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर उत्साहित हैं। वो फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘वाराणसी’ के सेट पर काम करने के कड़े तरीकों के बारे में बात की है।

विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक शूट किया एक सीन
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' के साथ बातचीत में पृथ्वीराज ने एसएस राजामौली के परफेक्शनिस्ट रवैये के बारे में बात की। उन्होंने महेश बाबू के साथ शूट किए गए एक सीन को याद किया, जिसमें पूरा दिन लग गया था क्योंकि राजामौली उससे संतुष्ट नहीं थे। उस अनुभव को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि यह कोई बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात नहीं है।

विज्ञापन


फिल्म के एक खास शॉट के लिए महेश बाबू और मैंने सुबह शूटिंग शुरू की थी। मुझे पक्का याद नहीं कि वह 94वां टेक था या 97वां। कई घंटों की शूटिंग के बाद टीम लंच ब्रेक पर गई, लेकिन यह ब्रेक ज्यादा देर तक नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हमें लगा कि हम बस खाने का दूसरा निवाला ही लेने वाले हैं, तभी उन्होंने हमें वापस सेट पर बुला लिया। शूटिंग शाम करीब 6.30 या 7 बजे तक चलती रही। इसके बाद भी राजामौली संतुष्ट नहीं थे और एक्टर्स से कहा गया कि वे अगले दिन आकर उस सीन को फिर से शूट करें।

Prithviraj Sukumaran Describes A Day On SS Rajamouli Varanasi Set With Mahesh Babu Priyanka Chopra
राजामौली, वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli

सेट पर सबसे पहले पहुंचते थे राजामौली
पृथ्वीराज फिल्म में व्हीलचेयर पर रहने वाले खतरनाक विलेन 'कुंभा' का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने राजामौली को अब तक के अपने काम के दौरान मिले सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले डायरेक्टर के तौर पर बताया। उन्हें पाथ ब्रेकर बताते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्ममेकर का डेडिकेशन उन्हें एक ऐसे युवा फिल्ममेकर की याद दिलाता है, जिसे अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए 20-30 साल तक इंतजार करना पड़ा था।

सेट पर राजामौली के रूटीन के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज ने बताया कि डायरेक्टर अक्सर एक्टर्स के आने से कई घंटे पहले ही वहां पहुंच जाते थे। सुबह 7 बजे की शूटिंग के लिए जब मैं, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहुंचते थे, तब तक सब कुछ तैयार हो चुका होता था। उन्होंने मुझे बताया कि वो सुबह 5.15 बजे से ही वहां थे।

राजामौली शूटिंग शुरू होने से पहले अपने असिस्टेंट्स के साथ रिहर्सल करते थे, कैमरा सेट करते थे और हर छोटी-बड़ी चीज पर काम करते थे। वो आमतौर पर सेट से जाने वाले आखिरी लोगों में से एक होते थे और शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक मुश्किल से 20 मिनट का होता था।

Prithviraj Sukumaran Describes A Day On SS Rajamouli Varanasi Set With Mahesh Babu Priyanka Chopra
वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी ‘वाराणसी’
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'वाराणसी' को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म में कई अलग-अलग समयकाल के बारे में दिखाए जाने की संभावना है। फिल्म में रुद्रा का किरदार निभाने वाले महेश बाबू एक पार्ट में भगवान राम की भूमिका में भी दिखाई देंगे।

फिल्म में रामायण पर आधारित भी एक सेट होगा। इसके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जो मंदाकिनी का किरदार निभाएंगे। ‘वाराणसी’ अगले साल यानी 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed