फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prithviraj Sukumaran wraps Varanasi schedule earns cheat meal kicks off release countdown

Varanasi: पृथ्वीराज ने पूरी की 'वाराणसी' की शूटिंग, चीट मील का लिया आनंद; लिखा- 'रिलीज की उलटी गिनती...'

Tue, 07 Apr 2026 06:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 07 Apr 2026 06:55 PM IST
सार

Prithviraj Sukumaran Varanasi Movie: साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'वाराणसी' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना चीट मील भी शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran wraps Varanasi schedule earns cheat meal kicks off release countdown
फिल्म वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग का एक अहम शेड्यूल पूरा कर लिया है। अभिनेता ने जमकर पेट भरकर खाने का लुत्फ उठाया और फिल्म की रिलीज की उलटी गिनती शुरू होने की घोषणा की।

विज्ञापन

पृथ्वीराज सुकुमारन का पोस्ट
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग पूरी होने की खुशखबरी दी है। शूटिंग खत्म होने के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज के लिए एक साल की उलटी गिनती भी शुरू कर दी है। पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट से एक चीट मील की तस्वीर शेयर की है। 



चीट मील का लिया आनंद
इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'बहुत मेहनत वाले शेड्यूल का आखिरकार अंत हो गया। चीट मील का पूरा मजा लिया।' इसके साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म के निर्माता केएल नारायण को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई। पृथ्वीराज ने लिखा, '7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक तेलुगु एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू रुद्र और भगवान राम के दोहरे रोल में दिखेंगे। प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में नजर आएंगे। 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: करण जौहर ने टोक्यो में की मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे से मुलाकात, लिखा- 47 बार देखी 'द डेविल वियर्स प्राडा'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed