साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड भी अच्छी खासी कमाई की है। 'जेलर' में रजनीकांत का शानदार एक्शन देखने को मिला, जिसने दर्शकों को थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। वहीं अब इस फिल्म से पर्दे पर धमाल मचाने के बाद रजनीकांत 'लाल सलाम' में जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस बीच रजनीकांत की अपकमिंग मूवी लाल सलाम के टीजर रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल।
Lal Salaam: दिवाली पर होगा 'लाल सलाम' का धमाका, एक बार फिर रजनीकांत मचाएंगे धमाल, आया नया अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर लंबे समय से रजनीकांत का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से इस मूवी की अनाउंसमेंट हुई है, तब से एक्टर फैंस 'लाल सलाम' को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच धनतेरस के मौके पर लाइका फिल्म प्रोडेक्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'लाल सलाम' को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
प्रोडक्शन हाउस ने रजनीकांत स्टारर 'लाल सलाम' का एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ ये भी बताया गया है- ''आने वाली दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर लाल सलाम का टीजर रिलीज किया जाएगा। 1 मिनट 34 सेकंड का ये टीजर इस दिवाली को और भी शानदार बना देगा।''
Adding a spark ✨ to your Diwali celebration 🪔 with an exciting announcement!💥
Get ready for a 1min 34secs preface of #LalSalaam 🫡 releasing this Sunday, Nov 12 at 10:45AM ⏳
In Cinemas 📽️ PONGAL 2024 Worldwide ☀️🌾 Releasing in Tamil, Telugu, Hindi, Malayalam & Kannada!… pic.twitter.com/0Y0dfi0bHG
रजनीकांत की 'लाल सलाम' से जुड़ी इस अनाउसमेंट को जानकार फैंस के चेहरे खिल गए हैं और वे अब 'लाल सलाम' के टीजर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं रजनीकांत का फिल्म में केमियो रोल देखने को मिलेगा।
बता दें कि यह एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजा द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आएंगे। 'लाल सलाम' की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म अगले साल 2024 में पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'डंकी' के मेकर्स ने दिया अपनों संग दिवाली मनाने का संदेश, दो नए पोस्टर में दिखी शाहरुख की टोली