Jailer 2 Release Date: ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में धमाका करेगी रजनीकांत की फिल्म
Jailer 2 Release Date Announced: सुपरस्टार रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘जेलर 2’ को बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी, जो फेस्टिव सीजन के दौरान है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि लंबा वीकेंड मिलने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिलेगा। भारत के साथ-साथ फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा, जहां रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
Alappara Kelappurom! #Jailer2 storms into theatres worldwide on October 15 🔥 #Jailer2FromOct15 @rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren @kabilanchelliah @RIAZtheboss pic.twitter.com/mY50qNOSQh
— Sun Pictures (@sunpictures) July 2, 2026
फिर साथ आए हिट टीम के लोग
इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहली ‘जेलर’ भी बनाई थी। वहीं, म्यूजिक एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो चुकी है।
पहली ‘जेलर’ की कहानी एक रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन की थी, जो अपने बेटे पर खतरा आने के बाद पुराने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का सहारा लेता है। एक्शन, डार्क कॉमेडी और स्टाइलिश कहानी के साथ यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी।
इस बार और बड़ी होगी स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में इस बार स्टारकास्ट और भी बड़ी होने वाली है। खबर है कि मोहनलाल और शिवा राजकुमार फिर से अपने कैमियो रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन
इसके अलावा हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों को भी फिल्म में शामिल किया गया है, ताकि इसे पूरे भारत में और ज्यादा पसंद किया जा सके। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और ऋतिक रोशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।