{"_id":"682572eacd09049dac09da0b","slug":"ram-charan-shares-special-video-on-instagram-with-ss-rajamouli-ntr-wife-upasana-masti-dosti-and-lots-of-fun-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: राम चरण ने शेयर किया एस एस राजामौली-NTR के साथ मस्ती भरा वीडियो, साथ नजर आईं पत्नी उपासना","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Viral Video: राम चरण ने शेयर किया एस एस राजामौली-NTR के साथ मस्ती भरा वीडियो, साथ नजर आईं पत्नी उपासना
Thu, 15 May 2025 10:22 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 15 May 2025 10:22 AM IST
सार
Ram Charan: राम चरण ने सोशल मीडिया पर 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी दोस्ती और मस्ती की झलक साफ दिखाई दे रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
राम चरण ने शेयर किया मस्ती भरा वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'RRR' ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म की हाल ही में स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई, जहां फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद थी। लेकिन उस दौरान वहां पर और जो भी कुछ हुआ, उसका एक खास वीडियो राम चरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। राम के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
राम ने शेयर किया मजेदार वीडियो
राम के इस खास वीडियो मों जहां एक ओर लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल का नजारा देखने को मिला। तो वहीं वेटिंग रूम में 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मस्ती भी देखने को मिली। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि राम और NTR निर्देशक राजामौली के साथ दोस्ती भरा रिश्ता रखते हैं। इस वीडियो में एक खास क्लिप और है, जहां राम अपनी पत्नी उपासना और एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ राम ने कैप्शन में लिखा, 'RRR फॉरएवर।' राम के इस वीडियो पर सेलिब्रिटिज हेयर स्टाइलिस्ट आलिम खान ने फायर और दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं राम चरण के फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है।

फैंस के कमेंट्स
राम के इस खास वीडियो पर फैंस ने कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा, 'हमेशा के लिए रामा राजू', एक और फैन ने लिखा, 'आरआरआर', एक और फैन ने लिखा, 'चरण अन्ना कॉमेडी टाइमिंग को आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'आरआरआर-2? मैं उत्साह की कल्पना कर सकता हूं', एक और फैन ने लिखा, 'आरआरआर सभी पहलुओं में आग है।'

View this post on Instagram
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम जल्द ही फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में राम के अलावा जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिवराजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jo jeeta Wohi Sikander: 33 साल बाद 'उड़ता ही फिरू मैं' से गूंज उठा सिनेमाघर, री-रिलीज पर पूजा बेदी का पोस्ट..