सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda cosy Thailand honeymoon pic goes viral on social media

हनीमून पर थाईलैंड गए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, देखें वायरल तस्वीर; फैंस बोले- 'किसी की नजर न...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Honeymoon: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद इन दिनों थाईलैंड में अपने हनीमून पर हैं। उनके हनीमून की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda cosy Thailand honeymoon pic goes viral on social media
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी 2026 में शादी की थी। इस समय दोनों थाईलैंड में हनीमून मना रहे हैं। उनके हनीमून की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।

Trending Videos

विजय-रश्मिका की हनीमून की तस्वीर
न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हनीमून की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन दिनों दोनों थाईलैंड में हैं। उनकी एक रोमांटिक तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए और आंखों में आंखें डालकर देखते नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ⭐VDFC MAHARASHTRA™⭐ (@vijaydeverakonda_maharashtra)


विज्ञापन
विज्ञापन

किस जगह हनीमून पर गए हैं रश्मिका विजय
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, दोनों थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला में ठहरे हैं। उन्होंने लग्जरी रिसॉर्ट की बजाय शांत और निजी जगह चुनी है। इस तस्वीर में वह एक-दूजे को लगे लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं।

कब हुई शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। कुछ दिनों बाद 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा। शादी के बाद दोनों ने खुशी से फैंस के बीच पूरे भारत में मिठाइयां बांटी। कई शहरों जैसे हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि में मिठाई के ट्रक भेजे गए। साथ ही मंदिरों में अन्नदान भी करवाया ताकि सबके आशीर्वाद मिलें।

फैंस के कमेंट्स
रश्मिका और विजय की इस हनीमून की तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस ने लाल दिल वाला इमोजी और फायर इमोजी भी बनाया। कई फैंस ने कमेंट्स किए-

  • 'मिस्टर मिसेज देवरकोंडा'
  • 'इस दिव्य जोड़ी को कभी किसी की नजर न लगे'
  • 'ईश्वर इस खूबसूरत जोड़ी को असीम प्रेम और साथ से नवाजें'
  • 'हमेशा के लिए हर बुरी नजर से बचाकर रखे'
  • 'क्यूट जोड़ी'

'रणबाली' में नजर आएंगे विजय रश्मिका
विजय और रश्मिका जल्द ही निर्देशक राहुल सांकृत्यान की फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। यह तेलुगु फिल्म 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश राज के समय की असली घटनाओं पर बनी है। इसमें इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी हैं। 'रणबाली' इस साल 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह शादी के बाद विजय-रश्मिका की पहली फिल्म साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed