फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Salaar actor Prabhas Shared First Look Poster of Prithviraj Sukumaran The Goat Life Read Details Here

Prabhas: प्रभास ने जारी किया 'द गोट लाइफ' का फर्स्ट लुक पोस्टर, पृथ्वीराज को देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 10 Jan 2024 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Jan 2024 07:20 PM IST
सार

इस पोस्ट से साफतौर पर जाहिर होता है कि सलार की शूटिंग के दौरान दोनों सितारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई है।

विज्ञापन
Salaar actor Prabhas Shared First Look Poster of Prithviraj Sukumaran The Goat Life Read Details Here
पृथ्वीराज सुकुमारन, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार में साथ नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद  किया है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर अब भी शानदार कारोबार कर रही है। इस फिल्म के बाद  पृथ्वीराज अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट द गोट लाइफ (आदुजीविथम) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

Kareena Kapoor:'घोषणा का इंतजार करें', टॉक्सिक में यश के साथ काम करने की खबरों पर बेबो की टीम ने तोड़ी चुप्पी!

विज्ञापन

प्रभास ने जारी किया फर्स्ट लुक

सलार की धांसू कमाई के बीच प्रभास ने पृथ्वीराज सुकुमारन की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया है। रिबेल स्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "पृथ्वीराज सर की द गोट लाइफ - अदम्य मानवीय भावना की यात्रा के आधिकारिक फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण करते हुए रोमांचित हूं।"
Ustad Rashid Khan: राजकीय सम्मान के साथ राशिद खान को दी गई अंतिम विदाई, बदायूं में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

इस पोस्ट से साफतौर पर जाहिर होता है कि सलार की शूटिंग के दौरान दोनों सितारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई है। आदुजीविथम या द गोट लाइफ की बात करें तो फिल्म नजीब नाम के एक मलयाली आप्रवासी मजदूर के बारे में बात करती है जो सऊदी अरब के एक एकांत खेत में चरवाहे के रूप में गुलामी करने को मजबूर है। फिल्म के निर्देशक ब्लेसी ने उपन्यास पढ़ने के एक साल बाद इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया था।  2009 में निर्देशक ने कहानी के मूल लेखक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और इसे एक स्क्रिप्ट में विकसित किया, जिसमें बाद में पृथ्वीराज को भी मुख्य भूमिका में लिया गया। 
Emraan Hashmi: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का हिस्सा बने इमरान हाशमी! निभाएंगे खलनायक की भूमिका?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed