फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Salaar Prashanth Neel Prabhas film is ready to rock in Latin America will be released in Spanish on this day

Salaar: 'सलार' अब लैटिन अमेरिका में धमाल मचाने को तैयार, इस दिन होगी स्पेनिश में रिलीज

Fri, 05 Jan 2024 07:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 05 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब लैटिन अमेरिका में स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 

विज्ञापन
Salaar Prashanth Neel Prabhas film is ready to rock in Latin America will be released in Spanish on this day
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सलार: पार्ट 1- सीजफायर' लगातार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म साबित हो रही है। अपने दमदार एक्शन और अद्भुत कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रभास अभिनीत इस फिल्म ने सीधे रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है। अपनी लगातार बढ़ती यात्रा पर अगला कदम उठाते हुए, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'सलार' लैटिन अमेरिका में स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

स्पेनिश में रिलीज होगी 'सलार'

प्रभास अभिनीत 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' की रफ्तार थमने का नहीं ले रही है। प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके मील का पत्थर हासिल कर लिया है। अब यह लैटिन अमेरिका में अपने स्पेनिश संस्करण की रिलीज के साथ दक्षिण अमेरिका में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। स्पैनिश संस्करण सिनेपोलिस द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके पास इस क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी का 72.5 प्रतिशत हिस्सा है। यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन


Shweta Tiwari: रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाएंगी श्वेता, इवेंट में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


'सलार' की स्टारकास्ट 

'सलार' की इस उपलब्धि को साझा करते हुए निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'सलार, लैटिन अमेरिका में 7 मार्च, 2024 को स्पेनिश भाषा में रिलीज हो रही है।' होम्बले फिल्म्स, सलार: पार्ट-1 सीजफायर में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू शामिल हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया था, और यह सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 

Suriya: सूर्या ने डीएमडीके मुख्यालय में विजयकांत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

'सलार' की कहानी

फिल्म 'सलार' दो दोस्तों के बारे में है, जो दुश्मन बन जाते हैं। तीन मुख्य अभिनेताओं के अलावा, फिल्म में श्रिया रेड्डी और बॉबी सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है। तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के बाद 'सलार पार्ट 1' को भारत और अमेरिका में खूब सराहा गया है। अब, स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के साथ, उम्मीद है कि यह फिल्म दक्षिण अमेरिका में अपनी विशेष पहचान बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed