सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sanju Samson played nice in t20 world cup south celebs praise him say true The Kerala Story

टी20 वर्ल्डकप में संजू सैमसन की शानदार पारी पर साउथ सेलेब्स ने दिए रिएक्शन, बोले- असली 'द केरल स्टोरी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 02 Mar 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanju Samson: संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी ने भारत को टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस वजह से साउथ के कलाकार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Sanju Samson played nice in t20 world cup south celebs praise him say true The Kerala Story
संजू सैमसन, मोहनलाल - फोटो : बीसीसीआई एक्स, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसमें केरल से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन ने अहम रोल निभाया है। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन बनाए हैं। ऐसे में साउथ के कलाकारों ने उनकी खूब तारीफ की है। आए जानते हैं किसने क्या कहा है?
Trending Videos


सीएस अमुधन
तमिल डायरेक्टर सीएस अमुधन ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा 'द केलर स्टोरी; संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।'



मोहनलाल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने संजू सैमसन की पारी को 'शानदार' बताया। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। 



ममूटी
मलयालम अभिनेता ममूटी ने संजू की पारी की तारीफ करते हुए इसे 'बड़ी और निडर' बताया। उन्होंने भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी।



पृथ्वीराज सुकुमारन
मलयालम एक्टर-डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने संजू की एक तस्वीर शेयर की और संजू के खेल को 'अब तक की सबसे बेहतरीन टी20 इनिंग्स में से एक' बताया!
विज्ञापन
विज्ञापन




दुलकर सलमान
अभिनेता दुलकर सलमान ने संजू को बधाई दी। उन्होंने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इमोजी शेयर किए।



प्रकाश राज
साउथ के एक्टर प्रकाश राज ने भी संजू को बधाई दी और धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed