सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam filmmaker Chidambaram S Poduval booked in women harassment case in Kochi

मुश्किल में 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक, शिकायत के बाद चिदंबरम एस पोडुवाल पर दर्ज हुआ यौन शोषण का केस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 02 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Chidambaram S Poduval: मलयालम के मशहूर निर्देशक चिदंबरम एस पोडुवल इन दिनों मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ यौन शोषण के मामले में केस दर्ज किया गया है।

Malayalam filmmaker Chidambaram S Poduval booked in women harassment case in Kochi
चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम एस पोडुवल के खिलाफ केरल के कोच्चि में यौन शोषण के मामले में एक केज दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज किया। यह घटना कथित तौर पर 2022 में हुई थी।
Trending Videos

क्या है मामला?
पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना एलमकुलम में एक महिला के अपार्टमेंट में कथित तौर पर बिना इजाजत घुसने और उसके साथ यौन शोषण करने से जुड़ी है। 
पुलिस ने आगे बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उन पर केस दर्ज किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्में, विजय-रश्मिका समेत पहुंचे साउथ के ये सितारे

फिल्मेकर ने नहीं दिया जवाब
अधिकारियों के मुताबिक, केस दर्ज करने से पहले शिकायत करने वाली महिला का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। चिदंबरम ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Malayalam filmmaker Chidambaram S Poduval booked in women harassment case in Kochi
चिदंबरम एस पोडुवल - फोटो : सोशल मीडिया
चिदंबरम एस पोडुवल का वर्कफ्रंट
चिदंबरम एस पोडुवल ने दो फिल्मों का निर्देशन किया है। एक फिल्म 'जान.ई.मैन' 2021 में रिलीज हुई। 'मंजुम्मेल बॉयज' 2024 में रिलीज हुई। 20 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म से उनको पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed