सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Reception Guest List Party Time And How To Entry Here All Detail

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में बिना कार्ड नहीं होगी एंट्री; जानिए गेस्ट लिस्ट, वेन्यू और पार्टी टाइम की डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Rashmika Wedding Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में भी सुरक्षा व्यवस्था शादी की तरह ही काफी मजबूत रहने वाली है। जानते हैं गेस्ट लिस्ट से लेकर पार्टी के टाइम और कैसे मिलेगी एंट्री, इन सबसे जुड़ी पूरी डिटेल…

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Reception Guest List Party Time And How To Entry Here All Detail
विजय रश्मिका रिसेप्शन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बीती 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड शादी करने के बाद अब ‘विरोश’ यानी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने रिसेप्शन को लेकर चर्चाओं में हैं। यह रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होना है। हालांकि, शादी की तरह ही रिसेप्शन में भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। साथ ही आने वाले अतिथियों के लिए इन्विटेशन कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Trending Videos

सिर्फ इन्विटेशन कार्ड वाले गेस्ट को मिलेगी एंट्री
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस रिसेप्शन में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। वहीं जारी हुए एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर से पता चलता है कि वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इन्विटेशन वाला इवेंट रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ-साथ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के कुछ खास मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है और वेन्यू में एंट्री सिर्फ उन्हीं मेहमानों को मिलेगी, जिनके पास वैलिड ऑफिशियल इनविटेशन होगा। ताकि भीड़भाड़ न हो और व्यवस्था बनी रहे।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Reception Guest List Party Time And How To Entry Here All Detail
विजय रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

शाम सात बजे से शुरू होगा रिसेप्शन
फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए शादी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, रिसेप्शन शाम 7:00 बजे से ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन के गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इसमें साउथ सिनेमा के सेलिब्रिटीज के अलावा राजनीति जगत की कई हस्तियां भी पहुंचेंगी।

विजय-रश्मिका ने पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी अपने रिसेप्शन में आमंत्रित किया है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे। जबकि विजय-रश्मिका के कई करीबी दोस्त और तमाम अन्य सेलेब्स के साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स के भी विरोश के रिसेप्शन में शामिल होने की संभावनाएं हैं।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Reception Guest List Party Time And How To Entry Here All Detail
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
26 फरवरी को हुई थी शादी
विजय-रश्मिका ने बीती 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड शादी की थी। इस शादी में सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया। तस्वीरों से पता चलता है कि विरोश ने अपनी शादी को काफी ग्रैंड तरीके से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed