{"_id":"680f2e3c9b4a40012f0f55cd","slug":"south-actor-prabhas-100-kg-body-transformation-for-ss-rajamouli-baahubali-2-before-8-years-of-release-today-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baahubali 2: आज ही के दिन आठ साल पहले रिलीज हुई थी 'बाहुबली 2', प्रभास ने किया था गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Baahubali 2: आज ही के दिन आठ साल पहले रिलीज हुई थी 'बाहुबली 2', प्रभास ने किया था गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Prabhas: निर्देशक एसएस राजामौली की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि और 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' 2017 में रिलीज हुई थी। आज के दिन 28 अप्रैल को 'बाहूबली 2' की रिलीज को पूरे आठ साल हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए प्रभास ने क्या डाइट फॉलो की थी।
बाहुबली
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
विज्ञापन
विस्तार
प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' आज से आठ साल पहले 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का पहला पार्ट बाहुबली भी काफी सफल रहा था। बहरहाल, आज 'बाहुबली 2' की रिलीज को पूरे आठ साल हो गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए प्रभास को अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना पड़ा था।
Trending Videos
बाहूबली 2 के लिए प्रभास ने की थी तगड़ी मेहनत
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, बाहूबली के दोनों पार्ट में प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए प्रभास ने अपने लुक्स पर भी काफी काम किया था। अमरेन्द्र और महेंद्र बाहुबली के रूप में प्रभास को पहले रूप में भारी भरकम और दूसरे रूप में दुबला रूप अपनाना था। जिसके लिए फिल्म निर्माताओं ने प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये के जिम उपकरण भी दिए। इसके साथ ही प्रभास को पिता अमरेन्द्र बाहुबली की भूमिका के लिए 20 किलो मांसपेशियां बढ़ानी पड़ी थीं, लेकिन बेटे की भूमिका के लिए उन्हें दुबला और अधिक फिट दिखना था।

प्रभास ने फिल्म के लिए बढ़ाया था वजन
अभिनेता के वजन में 4 साल से अधिक समय तक बड़ा उतार-चढ़ाव हुआ, जिसकी वजह से उनका वजन 100 किलोग्राम से अधिक हो गया था। उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिकाओं के लिए आहार में काफी परिवर्तन किया। इसके लिए प्रभास को पुरस्कार विजेता पेशेवर बॉडी बिल्डर लक्ष्मण रेड्डी से प्रशिक्षण भी लेना पड़ा था। 'बाहूबली 2' ने दुनिया भर में लगभग 1810 करोड़ रुपये की कमाई की और रिलीज होने पर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
यह भी पढ़ें:
Mohanlal: मोहनलाल ने पत्नी सुचि को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा प्यारा नोट

प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास जल्द ही फिल्म 'द राजा साब', 'स्पिरिट' और 'सलार 2' में नजर आएंगे। इन तीनों ही फिल्म को लेकर प्रभास के फैंस उत्सुक रहते हैं। 'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इसके अलावा 'सलार 2' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इन दोनों फिल्मों के अलावा प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
Dhamaal 4: 'धमाल 4' का क्लाइमैक्स कहां होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी