‘धुरंधर 2’ पर फूटा साउथ एक्ट्रेस राम्या का गुस्सा, निर्देशक पर साधा निशाना; बोलीं- अंधराष्ट्रवाद का जमाना…
Ramya Call Dhurandhar 2 Propaganda Movie: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म को लेकर विरोध के सुर भी सुनने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस राम्या फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर जमकर बरसी हैं।
विस्तार
हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। लेकिन कई सेलेब्स इस फिल्म को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, इसे एक खराब फिल्म बता रहे हैं। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस राम्या ने भी फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा।
फिल्म को थिएटर में ना दिखने की अपील की
राम्या ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, इसमें फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर को निशाने पर लिया। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘अभी-अभी 'धुरंधर 2' देखी। यह किसी सबसे उबाऊ विषय की किताब पढ़ने जैसा है, जिसके चैप्टर कभी खत्म ही नहीं होते हैं। एक समय ऐसा आता है जब आपका दिमाग हार मान लेता है।’
वह आगे लिखती हैं, ‘थिएटर में अपना समय या पैसा बर्बाद न करें।’ राम्या दर्शकों से इस फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखने की गुजारिश करती है, जिससे इसे आगे बढ़ाकर देखा जा सके।
Just watched Dhurandhar 2 and wow! what a masterclass in how to turn something promising into an endurance test.
— Ramya/Divya Spandana (@divyaspandana) March 20, 2026
It’s like reading a textbook of the most boring subject with never-ending chapters and at some point, your brain just gives up and starts laughing out of sheer despair…
फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर आपत्ति
राम्या ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के निर्देशन, डायलॉग, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर, एक्टिंग को औसत दर्जे का बताया है। इसमें दिखाई गई हिंसा का भी विरोध किया है। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘यह कोई फिल्म नहीं है बल्कि एक विजुअल हैंडबुक है। जो यह सिखाती है कि आप अपने आस-पास पड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल करके कितने क्रिएटिव तरीके से हिंसा कर सकते हैं। सिरिंज? इस्तेमाल की गई। चाकू, कीलें लगी गेंद, दरांतियां, हंसिए, जंजीरें, बंदूकें, बम और शटर को हथियार बना डाला है। ऐसा लगता है कि निर्देशक लगातार खुद से ही होड़ कर रहे हैं कि अगले दृश्य को पिछले वाले से ज्यादा हिंसक या हास्यास्पद कैसे बनाऊं?’
ये खबर भी पढ़ें: 200 करोड़ क्लब में शामिल धुरंधर 2', दूसरे दिन भी ‘पुष्पा 2’ का रिकाॅर्ड तोड़ा; वर्ल्डवाइड कमाई में मारी बाजी
आखिरी में अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस राम्या लिखती हैं, ‘सीधी सी बात है कि यह फिल्म एक बहुत बड़ी निराशा है।’ वह एक्टर और डायरेक्टर को भी खरी-खोटी सुनाती हैं और कहती हैं, ‘रणवीर तुम इससे कहीं बेहतर हो। आदित्य धर अंधराष्ट्रवाद और प्रोपेगैंडा का जमाना अब चला गया। अब इन चीजों से आगे बढ़ो।’