SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद एक्शन मोड में राजमौली, लागू की थ्री-लेयर सिक्योरिटी
SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के सेट से महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद एसएस राजामौली ने थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस हफ्ते की शुरुआत में एसएस राजामौली की अगली फिल्म 'एसएसएमबी 29' के सेट से महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की शूटिंग की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं, फिल्म निर्माता के लिए एक झटका था। फिलहाल वह अपने जंगल एडवेंचर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अब भविष्य के फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक न हो इसके लिए निर्देशक एसएस राजामौली ने खास कदम उठाए हैं।
थ्री-टियर सिक्योरिटी लागू
आगे किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन से निपटने के लिए निर्देशक ने चल रहे ओडिशा शेड्यूल में सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग ओडिशा के कोरापुट के जंगलों में चल रही है और इस शेड्यूल में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं। अब कोरापुट के तालामाली हिलटॉप में फिल्मांकन कर रहे 500 सदस्यीय दल के लिए थ्री-टियर सिक्योरिटी लागू की गई है।
Dupatta Killer: गोवा के महानंद का नाम सुना है?, 15 साल तक हर साल मारता रहा सबसे सुंदर युवती, पढ़िए पूरी कहानी
सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर लगा बैन
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, राजमौली उस फिल्म के बारे में गोपनीयता बनाए रखना चाहते हैं, जिसे वह बना रहे हैं। एक अन्य टीम मुख्य फिल्मांकन स्थल पर तैनात रहती है और वॉकी-टॉकी को छोड़कर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहता है। कोई भी दिक्कत, चाहे कितना भी छोटी क्यों न हो, फिल्म के आखिरी प्रोडक्शन को प्रभावित करता है।
Rekha: रेखा के इजहार ए मोहब्बत ने लूट ली महफिल, बोलीं, किसी को चाहो तो इतना कि किसी और चाहत की चाहत न रहे
सोशल मीडिया पर भी कुछ साझा करने की अनुमति नहीं
महीने के अंत तक एसएस राजामौली भुवनेश्वर के बाहरी इलाकों और राज्य के जंगलों में शूटिंग करेंगे। प्रोडक्शन टीम ने स्थान के आसपास 35 अन्य सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बताया गया कि सेट का स्थान लीक हो गया था, इसलिए घुसपैठियों को दूर रखने के लिए स्थानीय वन अधिकारियों को शामिल किया गया है। अभिनेताओं से अनुरोध किया गया है कि वे आधिकारिक घोषणा तक सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा न करें।
Box Office Report Tuesday: 'छावा' की दहाड़ सुन फूलीं 'क्रेजी' की सांसें, जानें विक्की-सोहम की फिल्मों का हाल