SS Rajamouli: फिल्म बनाते समय परिवार को याद नहीं करते राजामौली, निर्देशक ने खुद किया वजह का खुलासा
एसएस राजामौली ने खुलासा किया कि वह अपने सबसे करीबी लोगों से कभी दूर नहीं होते हैं और अक्सर उनके साथ अपनी फिल्म परियोजनाओं पर काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ देखी। वह राजामौली की फिल्म के दृश्यांकन की शैली से काफी प्रभावित हुए। स्टीवन ने ‘द फेबलमैन्स’ पर राजामौली के साथ बातचीत की और तेलुगू फिल्म को शानदार बताया। इस दौरान राजामौली ने अपनी फिल्मों और कार्यशैली के बारे में बातचीत की। स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपनी बातचीत के दौरान अभिनेता जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ की। इस बीच राजामौली ने खुलासा किया कि वह अपने सबसे करीबी लोगों से कभी दूर नहीं होते हैं और अक्सर उनके साथ अपनी फिल्म परियोजनाओं पर काम करते हैं।
निर्देशक ने राजामौली से कहा कि ‘मुझे आपसे कहना ही होगा कि मेरे विचार में आपकी फिल्म 'आरआरआर' शानदार है। जब हम मिले थे तब मैं इसे नहीं देख पाया था, लेकिन पिछले सप्ताह मैंने इसे देखा और यह अद्भुत है। मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। मेरे लिए यह आंखों को सुकून देने वाली फिल्म है। साथ ही उन्होंने फिल्म के टीम की भी तारीफ की।
Karan Johar: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी! करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा
Inshallah: सलमान खान-संजय लीला भंसाली के झगड़े के कारण बंद हुई 'इंशाअल्लाह', भाईजान ने गुस्से में छोड़ा था सेट
स्टीवन ने अपने करियर के दौरान कई प्रोजेक्ट को ठुकराने के बारे में बताया। उन्होंने कई प्रोजेक्ट को सिर्फ इसलिए न कह दिया क्योंकि वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ घर पर रहना चाहते थे। उन्होंने 'हैरी पॉटर' फिल्म फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म को ठुकरा दिया था, ताकि जब उनके बच्चे बड़े हो रहे हों तो वह उनके साथ रह सकें। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए राजामौली ने कहा, 'मेरे लिए सौभाग्य से मैं अपने पूरे परिवार को फिल्म व्यवसाय में रखता हूं। मेरी पत्नी, मेरा बेटा, मेरा भाई, मेरे भाई की पत्नी हर कोई मेरे साथ फिल्में बना रहा है, इसलिए मुझे अपने परिवार की याद नहीं आती है।
Main Deendayal Hun: बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक, अन्नू कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका