‘बाहुबली’ का मैक्सिको कनेक्शन, एसएस राजामौली ने खोला राज; यूनिवर्सल होते सिनेमा पर भी जाहिर की खुशी
Movie Baahubali And Mexico Connection: साल 2015 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ और इसका दूसरा पार्ट, देश ही नहीं दुनिया भर में मशहूर हुआ। हाल ही में डायरेक्टर ने इस फिल्म से मैक्सिको देश का एक खास कनेक्शन फैंस के साथ शेयर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टर एसएस राजमौली ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कॉमिक कॉन मैक्सिको 2026 में फैंस को खास मैसेज दिया। फैंस के साथ एक खास बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बाहुबली’ का सिंहासन और शहर का बीच का हिस्सा मैक्सिको के मशहूर पिरामिड चिचेन इट्जा से प्रेरित था। वह मैक्सिको के लोगों से आगे भी उनकी विरासत के बारे में जानना चाहते हैं।
मैक्सिको के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं राजामौमली
वीडियो मैसेज में एसएस राजामौली कहते हैं, ‘मेरी पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ में शहर का सेंटर और सिंहासन मशहूर चिचेन इट्जा पिरामिड से इंस्पायर थे। लेकिन मुझे यह मानना होगा कि मैक्सिकन इतिहास, विरासत और संस्कृति के बारे में मेरी नॉलेज बहुत कम है। लेकिन अब आप लोगों से मुझे मैक्सिको के बारे में बहुत कुछ जानने में मदद मिलेगी।’
फिल्मों के यूनिवर्सल होने पर डायरेक्टर ने जताई खुशी
एसएस राजामौली ने आगे कहा, ‘मैंने फिल्में बनाने में लगभग 25 साल बिताए हैं लेकिन जब आपको यह अहसास होता है कि आपकी कहानी ने समंदर पार कर लिया है, तो खुशी होती है। जब आपको पता चलता है कि हजारों मील दूर बैठे लोग, आपकी बनाई हुई फिल्म के सीन पर हंस रहे हैं, रो रहे हैं और नाच रहे हैं। ‘आरआरआर’ ने मेरे लिए यही किया। सिर्फ मेरे देश भारत ने ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने मुझे यह बताया कि हर कोने तक पहुंचने के लिए एक यूनिवर्सल फीलिंग ही काफी है।’
#VIDEO | El director S. S. Rajamouli envió un video con un mensaje especial para sus fans CCXP México 2026, donde se presentó un primer adelanto de “Varanasi”… #GENTE
🎥 Jacqueline Ponce León pic.twitter.com/kvVPGWKLrX— REFORMA (@Reforma) April 25, 2026
इन दिनों एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। यह टाइम ट्रैवल मूवी है, जिसकी कहानी वाराणसी से जाकर जुड़ती है।