फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli Shares Major Update On Varanasi, Shooting Expected To Wrap By October

एसएस राजामौली ने फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दिया बड़ा अपडेट, शूटिंग को लेकर बताई यह अहम बात

Fri, 26 Jun 2026 08:41 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 26 Jun 2026 08:41 PM IST
सार

Varanasi Movie Update: मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर कुछ बड़ी जानकारियां साझा की हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
SS Rajamouli Shares Major Update On Varanasi, Shooting Expected To Wrap By October
फिल्म वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हील ही में इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' को लेकर कई नई जानकारियां साझा की हैं।

विज्ञापन

'वाराणसी' को लेकर अहम अपडेट
वैरायटी से बातचीत के दौरान एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' के बारे में अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म का एक बड़ा हिस्सा और सभी मुख्य एक्शन सीन शूट हो चुके हैं। अब सिर्फ छोटे-छोटे दृश्यों की शूटिंग बची है, जो इस साल सितंबर या अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी।' यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वाराणसी' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि राजामौली सेट पर सबसे पहले आते हैं और सबसे बाद में जाते हैं। वह बहुत मेहनती हैं और उनके सेट पर लंच ब्रेक भी सिर्फ 20 मिनट का होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बाहुबली' की तरह इस फिल्म की कहानी भी काफी बड़ी है, इसलिए इसे दो भागों में बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

हैदराबाद में बनी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। भले ही फिल्म 'वाराणसी' की कहानी वाराणसी शहर पर आधारित है, लेकिन इसकी शूटिंग असली वाराणसी में नहीं हो रही है। इसके बजाय हैदराबाद में वाराणसी शहर और वहां के प्रसिद्ध रत्नेश्वर महादेव मंदिर का एक बहुत बड़ा और असली जैसा सेट तैयार किया गया है।


यह भी पढ़ें: Welcome 3: दिशा पाटनी ने 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के दिन शेयर की बीटीएस तस्वीरें, मौनी रॉय ने लिखी खास बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed