मैनेजर के गृह प्रवेश में शामिल हुए विजय, ब्लैजर और पैंट छोड़ अपनाया नया लुक; फैंस को भाया एक्टर का अनोखा अंदाज
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय हाल ही में अपने मैनेजर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर और हाल ही में तमिलनाडु के सीएम बने विजय पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो अपने मैनेजर जगदीश पलानीसामी के चेन्नई स्थित नए घर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए।
विजय ने अपनाया खास लुक
गृह प्रवेश समारोह के दौरान विजय का अंदाज सबका ध्यान खींचने वाला था, क्योंकि उन्होंने इस बार अपना आम लुक छोड़कर पारंपरिक सिल्क वेष्टी और शर्ट पहनी हुई थी। जहां आमतौर पर मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह ब्लैक ब्लेजर, सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आते हैं, वहीं इस इवेंट में उनका ट्रेडिशनल लुक काफी अलग और खास लगा।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर उनके आने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसे ही विजय घर के अंदर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और चीखों के साथ उनका स्वागत किया। जगदीश के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें गले लगाते हुए कहा, ‘आप आए, इससे मैं बहुत-बहुत खुश हूं।’ इस दौरान एक्टर कथिर भी वहां मौजूद थे।
Chief Minister Vijay attends the house warming ceremony of @Jagadishbliss 🤍 pic.twitter.com/GVc08hQlRx
— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) May 29, 2026
लंबे समय से साथ हैं विजय और जगदीश
बता दें कि जगदीश पलानीसामी पिछले करीब 10 वर्षों से विजय के साथ जुड़े हुए हैं। पहले वह उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स और शेड्यूल संभालते थे, बाद में वह फिल्म ‘मास्टर’ के साथ को-प्रोड्यूसर भी बने। इसके अलावा उन्होंने ‘लियो’, ‘महाराजा’ और ‘रिवोल्वर रीटा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
जगदीश एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘रूट’ भी चलाते हैं और आज भी विजय के करीबी और भरोसेमंद पार्टनर बने हुए हैं। हाल ही में जब विजय दिल्ली गए थे और नरेंद्र मोदी व निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी, तब भी जगदीश उनके साथ मौजूद थे।