विजय के शपथ ग्रहण में इमोशनल हुईं तृषा कृष्णन, कहा- ‘मैं इस पल का इंतजार कर रही थी’; वायरल हुआ वीडियो
Trisha Krishnan in Vijay Oath Ceremony: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी रविवार को उस खास समारोह में शामिल हुईं, जहां विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास मौके पर उनके परिवार, करीबी लोग और हजारों समर्थक मौजूद रहे। इस खास मौके पर तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं और शपथ ग्रहण के दौरान इमोशनल नजर आईं।
विजय को शपथ लेते देख नम हुईं तृषा की आंखें
समारोह में तृषा नीली साड़ी में नजर आईं और हमेशा की तरह मुस्कुराती दिखीं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय का भाषण सुनते हुए तृषा इमोशनल होती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा गया कि उनकी आंखें नम हो गईं, हालांकि चेहरे पर मुस्कान बनी रही।
मैं इस पल का इंतजार कर रही थी
तृषा चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। वहां मीडिया ने जब उनसे कहा कि यह तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘हां, धन्यवाद... मैं इस पल का इंतजार कर रही थी।’ इस दौरान उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ थीं। हालांकि दोनों ने ज्यादा सवालों के जवाब नहीं दिए।
பாலிமர் டிவி
— தல அரவிந்த் (@aravinth43AK) May 10, 2026
செதைச்சுட்டான் 😂😂😂😂 pic.twitter.com/uvkofg2JET
अपने पहले संबोधन में विजय ने तमिलनाडु की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य में अब एक नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, ‘आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को नई सरकार दें। यह एक नई शुरुआत है और सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्षता के नए युग की शुरुआत है। मैं कोई भगवान या भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं एक आम इंसान हूं और कभी झूठे वादे नहीं करूंगा। मैं सिर्फ वही वादा करूंगा जो पूरा किया जा सके।’
तृषा कृष्णन और थलापति विजय को साउथ की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। काफी समय बाद दोनों हाल ही में फिल्म ‘लियो’ (2023) में साथ नजर आए था, जहां उन्होंने पति-पत्नी का किरदार निभाया।