तृषा और सीएम विजय के बीच बढ़ गई दूरियां? फैंस ने लगाईं तमाम तरह की अटकलें; जानिए क्या है असल कारण?
Trisha Krishnan Unfollow Vijay Thalapathy on Instagram: क्या सीएम विजय और उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन के बीच दूरियां बढ़ चुकी हैं? क्या इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं? इस तरह के सवाल अब सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के दिल में उठने लगे हैं। जानिए, ऐसा क्यों है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता से तमिलनाडु के सीएम बने विजय ने सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं फैंस का ध्यान गया कि करीबी दोस्त तृषा ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दीं। साथ ही इंस्टाग्राम पर अब अनफॉलो भी कर दिया है। इसके बाद से ही तमाम तरह की अटकलें इनके रिश्ते को लेकर लगने लगी हैं।
सोशल मीडिया पर नहीं मिली विजय को तृषा की बधाई
तृषा हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर देती थीं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फैंस ने तृषा के इंस्टाग्राम पर देखा कि उन्होंने विजय को फॉलो भी नहीं किया हुआ। इससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है।
बता दें कि तृषा और विजय एक लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं, कई फिल्में भी साथ कर चुके हैं।
तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। बीते दिनों विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी, वह उस मौके पर बहुत भावुक नजर आईं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। पति और बच्चों ने विजय से दूरी बना ली है।
तृषा करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
तृषा की हाल ही में अभिनेता सूर्या के साथ एक फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हुईं। वहीं सीएम बनने से पहले विजय थलापति की एक फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई है।