{"_id":"69f7994673d1c96bed0393b9","slug":"varanasi-shoot-in-trouble-150-water-tankers-denied-by-board-to-production-company-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वाराणसी' की शूटिंग में आई दिक्कत! खास सीन को फिल्माने के लिए नहीं मिले 150 पानी के टैंकर; बोर्ड ने दी ये दलील","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'वाराणसी' की शूटिंग में आई दिक्कत! खास सीन को फिल्माने के लिए नहीं मिले 150 पानी के टैंकर; बोर्ड ने दी ये दलील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 04 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi Shooting: एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म को एक रुकावट का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं प्रोडक्शन कंपनी को किस चीज को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को अचानक एक रुकावट का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) ने फिल्म की शूटिंग के लिए 150 पानी के टैंकरों की मांग को ठुकरा दिया है। फिल्म निर्माता शहर के बाहरी इलाके में बने एक खास सेट पर पानी के अंदर के सीन को फिल्माने के लिए पानी की मांग कर रहे थे।
Trending Videos
बोर्ड ने ठुकराई मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के इस फैसले से खास सेट पर फिल्माए जाने वाले एक अहम शूटिंग की तैयारियों पर असर पड़ा है। 'तेलंगाना टुडे' ने बताया कि एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की प्रोडक्शन टीम की मांग को बोर्ड ने ठुकरा दिया।

- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से ठुकराई गई मांग
अधिकारियों ने इस फैसले के पीछे अहम वजह गर्मी के मौसम को बताया है। हैदराबाद में पानी की बढ़ती मांग और गर्मी की वजह से जल आपूर्ति प्रणाली पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने कहा है कि वे गैर-जरूरी कामों के लिए इतनी बड़ी संख्या में पानी के टैंकर नहीं दे सकते। वे चाहते हैं कि शहर में रहने वाले लोगों को पानी मिले।

'खूबसूरती देखकर मैं हैरान हो गई थी', हेमा मालिनी से पहली मुलाकात पर बोलीं सायरा बानो; धर्मेंद्र को भी किया याद
मुश्किल में शूटिंग
इस मांग के ठुकराए जाने के कारण, 'वाराणसी' के पानी के अंदर के सीन की शूटिंग का जो कार्यक्रम तय किया गया था, उस पर असर पड़ा है। उम्मीद थी कि ये दृश्य फिल्म का शानदार और अहम हिस्सा होंगे। प्रोडक्शन टीम ने टैंकरों के खर्चों को पूरा करने की बात कही थी। मगर कथित तौर पर पानी के टैंकरों की इतनी बड़ी मांग को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को चिंता हुई।

एसएस राजामौली और महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि 'वाराणसी' में महेश बाबू 'रुद्र', प्रियंका चोपड़ा जोनास 'मंदाकिनी' और पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभ' की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि 'वाराणसी' में महेश बाबू 'रुद्र', प्रियंका चोपड़ा जोनास 'मंदाकिनी' और पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभ' की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।